Jashpur News: जल्दी अमीर बनने के लालच में आरोपी ने की मासूम की हत्या, किडनी बेचने की थी प्लानिंग

Jashpur News: आरोपी वासुदेव बच्चे के पिता का ममेरा भाई था और अक्सर उनके घर आता-जाता था. परिवार जब बच्चे की तलाश कर रहा था, तभी उसका शव मक्के के खेत के पास पानी से भरे गड्ढे में मिला. शव को कंबल और रजाई में लपेटकर बोरी में रखा गया था. पुलिस ने जांच के बाद 27 वर्षीय वासुदेव को हिरासत में लिया.
symbolic image

सांकेतिक तस्वीर

Jashpur News: अमीर बनने के लिए कोई व्यक्ति किस हद तक जा सकता है, इसका अंदाजा आप इस खबर से लगा सकते हैं. छत्तीसगढ़ में एक 27 वर्षीय युवक ने पैसों के लालच में अपनी ही चचेरे भाई के चार साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी. खबरों के अनुसार, आरोपी की पहचान वासुदेव उर्फ तंगनु के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया पर देखी गई चीजों से प्रभावित था.

उसने बच्चे की किडनी, फेफड़े और आंखें निकालकर उन्हें ऑनलाइन बेचने की योजना बनाई थी. इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब मासूम का शव जशपुर जिले के लोधेनापथ महुआ गांव में एक खेत में बने गड्ढे से बोरी की अंदर मिला.

पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चार साल के मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है. एसएसपी लाल उमेद सिंह के अनुसार , बच्चे के पिता रामजीत राम (36) ने शनिवार को सन्ना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा जितेंद्र राम 5 नवंबर से लापता है. परिवार करीब एक साल पहले काम के तलाश में सन्ना गांव आया था और आमाचुआ नदी बांध के पास रहता था.

खेत में बोरी के अंदर मिला मासूम का शव

आरोपी वासुदेव बच्चे के पिता का ममेरा भाई था और अक्सर उनके घर आता-जाता था. परिवार जब बच्चे की तलाश कर रहा था, तभी उसकी शव मक्के के खेत के पास पानी से भरे गड्ढे में मिली. शव को कंबल और रजाई में लपेटकर बोरी में रखा गया था. पुलिस ने जांच के बाद 27 वर्षीय वासुदेव को हिरासत में लिया.

सोशल मीडिया से आया अंग बेचने का विचार

एसएसपी के अनुसार, आरोपी दिहाड़ी मजदूरी से होने वाली कमाई से खुश नहीं था और जल्दी अमीर बनना चाहता था. इसके लिए वह सोशल मीडिया पर पैसे कमाने के तरीके खोजता रहता था. इसी दौरान उसके मन में बच्चों के अंग निकालकर बेचने का विचार आई. पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर को आरोपी बच्चे को बहलाकर अपने साथ ले गया. उसने उसे शराब पिलाई और सो जाने के बाद चाकू से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने बच्चे की किडनी, फेफड़े और आंखें निकालकर प्लास्टिक की बाल्टी में रख दीं और शव को गड्ढे में छिपा दिया.

ज़रूर पढ़ें