सड़क पर तड़प रहा था राहगीर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पहुंचाया अस्पताल

Shyam Bihari Jaiswal Medical Help: हल्दीबाड़ी कालीबाड़ी मंदिर के पास स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को मोटरसाइकिल से दुर्घटनाग्रस्त हुए एक व्यक्ति सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला.मंत्री ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रोकी और तुरंत घायल को उठाकर अपने निजी वाहन से जिला चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ पहुंचाया.
cg news

सीजी न्यूज

Health Minister Rescues Injured Pedestrian: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है. दरअसल, नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक राहगीर को अपने निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई. कहा जा रहा है अगर स्वास्थ्य मंत्री नहीं होते तो युवक की हालत और खराब हो जाती.

क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे स्वास्थ्य मंत्री

मिली जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बुधवार रात क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे.भ्रमण के दौरान हल्दीबाड़ी कालीबाड़ी मंदिर के पास स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को मोटरसाइकिल से दुर्घटनाग्रस्त हुए एक व्यक्ति सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला.मंत्री ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रोकी और तुरंत घायल को उठाकर अपने निजी वाहन से जिला चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ पहुंचाया. घटना की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं. जोकि अब, वायरल हो रही है. लोग स्वास्थ्य मंत्री द्वारा की गई मदद कि सरहाना कर रहे हैं.

घायल का इलाज शुरू कराया गया

अस्पताल में घायल का इलाज शुरू कराया गया. मंत्री ने मौके पर ही डॉक्टरों से बात कर बेहतर इलाज के निर्देश दिए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंत्री की इस पहल की जमकर सराहना की. मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस दौरान कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है

ज़रूर पढ़ें