कपड़े फाड़े, सिर मुंडन किया…कोरिया में पत्नी से हैवानियत की हदें पार, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हैवानियत की हदें पार और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. इसके बाद उसने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसका मुंडन कर दिया.
CG News

आरोपी पति गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हैवानियत की हदें पार और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. इसके बाद उसने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसका मुंडन कर दिया. वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है.

कोरिया में पत्नी से हैवानियत की हदें पार

इस दौरान वह उससे गाली-गलौज करता रहा. इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने अपने बेटे से उसके सिर पर पेशाब करवाया. इस घटना का वीडियो वहां मौजूद महिला के बच्चों व अन्य परिजन ने बनाया. पति यह भी कहता दिखा कि यदि तुझमें थोड़ी भी शर्म बची होगी तो फांसी लगा लेना या टे्रन से कटकर मर जाना. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पटना थाने की पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु की.

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के रूनियाडीह के रहने वाले जितेंद्र घसिया ने करीब 15 साल पहले सूरजपुर के करंजी क्षेत्र की पीड़िता तारा से लव मैरिज की थी. उस समय तारा की उम्र करीब 17 साल थी. शादी के बाद दोनों के 4 बच्चे हुए, लेकिन पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और तारा पति से अलग होकर पंडोपारा में रह रही थी. वह लोगों के घरों में काम करके अपना और बच्चों का गुजारा कर रही थी. पीड़िता ने बताया कि 11 जून 2026 को वह अपने परिचित रमेश घसिया के घर आई थी, जिसने पहले भी उसकी जरूरत के समय मदद की थी. वहीं, 14 जून को पति जितेंद्र उसे खोजते हुए पंडोपारा पहुंच गया. वहां उसने गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद उसने पत्नी से हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं.

ये भी पढ़ें- CG News: पखांजूर में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, कचरा शेड में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पटना थाना पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र सारथी को गिरफ्तार कर लिया है. बीएनएस कि धारा 123 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की है. वहीं पिड़िता और परिजनों ने हैवान पति को आजीवन कारावास या फांसी देने की मांग की है. इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली भी सवाल उठ रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें