Ambikapur: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में घोटाले को लेकर ABVP ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, विधानसभा घेराव की चेतावनी

Ambikapur: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
CG News

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय

Ambikapur: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

विश्वविद्यालय पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. एबीवीपी नेताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. संगठन अब इस मुद्दे को लेकर राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेगा.

कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा का घेराव

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच नहीं कराई गई और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगा. एबीवीपी ने जरूरत पड़ने पर विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी भी दी है.

कुलपति की नियुक्ति पर भी उठाए सवाल

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. संगठन का आरोप है कि कुलपति की नियुक्ति में नियमों को ताक पर रखा गया. इसके साथ ही कुलपति के बंगले और कार्यालय में रिनोवेशन के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च किए जाने का भी आरोप लगाया गया है.

एबीवीपी का कहना है कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर समस्याएं बनी हुई हैं, जबकि दूसरी ओर अधिकारियों के बंगले और कार्यालय के नवीनीकरण पर बड़ी राशि खर्च किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं. संगठन ने इन सभी मामलों की जांच कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- Raipur News: राखड़ में दबने से हुई थी युवक की मौत, बीमा कंपनी के लिए सुनाया ये फैसला…

पहले भी सड़क पर उतर चुके हैं छात्र

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर छात्र संगठन इससे पहले भी आंदोलन कर चुका है. सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य मदों में होने वाले कथित खर्च को लेकर भी छात्रों ने सवाल उठाए थे. अब एबीवीपी ने इस पूरे मामले को सरकार के सामने ले जाने की तैयारी कर ली है.

प्रदेश मंत्री अनंत सोनी ने कहा कि विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार के मामलों पर यदि सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. संगठन राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग करेगा. एबीवीपी ने साफ कर दिया है कि विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार की जांच और दोषियों पर कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें