कौन हैं संध्या नायक? जिन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 594 अंक, बनना चाहती हैं डिप्टी कमिश्नर

Sandhya Nayak 10th Topper: कक्षा 10वीं की टॉपर संध्या नायक छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं. संध्या के पिता का नाम जितेंद्र नायक है, जो पेशे से एक किसान है. उनकी माता गीता नायक एक गृहिणी होने के साथ-साथ खेती-किसानी में भी हाथ बंटाती हैं.
10th Grade Topper Sandhya Nayak

10वीं टॉपर संध्या नायक

CG Board 10th Topper Story: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें एक बार फिर कक्षा 10वीं में लड़कियों ने बाजी मारी है. महासमुंद की रहने वाली संध्या नायक ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 600 में से 594 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है. संध्या की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि कड़ी मेहनत और पूरी लगन के साथ पढ़ाई की जाए, तो उसका परिणाम सदैव उज्ज्वल ही होता है.

कौन हैं कक्षा 10वीं की टॉपर संध्या नायक?

कक्षा 10वीं की टॉपर संध्या नायक छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं. संध्या के पिता का नाम जितेंद्र नायक है, जो पेशे से एक किसान है. उनकी माता गीता नायक एक गृहिणी होने के साथ-साथ खेती-किसानी में भी हाथ बंटाती हैं. संध्या नायक ने एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुन्दा से अपनी 10वीं की पढ़ाई पूरी की है. संध्या की इस शानदार उपलब्धि से आज उनके परिवार सहित पूरे गांव में जश्न का माहौल है.

ये भी पढ़ें-CGBSE 10th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, संध्या नायक ने किया टॉप, ऐसे चेक करें रिजल्ट

संध्या नायक बनना चाहती हैं डिप्टी कमिश्नर

जैसे ही छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हुए और यह खबर आई कि संध्या नायक ने कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान हासिल किया है, वैसे ही उनके माता-पिता और रिश्तेदारों की खुशी का ठिकाना न रहा. संध्या की इस शानदार उपलब्धि के बाद मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत की. जब उनसे पूछा गया कि वह घर पर कितने घंटे पढ़ाई करती थीं, तो उन्होंने बताया कि वह स्कूल के बाद रोजाना 5 घंटे पूरी लगन और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करती थीं.

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ घर के कामों में भी हाथ बंटाती थीं. जब उनसे भविष्य के लक्ष्यों के बारे में सवाल किया गया, तो संध्या ने कहा कि वह CGPSC की तैयारी करना चाहती हैं और भविष्य में डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) बनना उनका सपना है.

ज़रूर पढ़ें