National Film Awards: कार्तिक-यामी को नेशनल अवॉर्ड, अनंत नाग को दादा साहब फाल्के, पीएम मोदी ने दी बधाई
भारतीय अभिनेत्री यामी गौतम
National Film Awards 2026: गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह हुए. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने भारतीय सिनेमा में वर्ष 2024 के दौरान बेहतरीन काम करने वाले कलाकारों और फिल्ममेकर्स को सम्मानित किया. इस मौके पर कार्तिक आर्यन, यामी गौतम, धनुष समेत कई बड़े सितारे समारोह में मौजूद रहे. राष्ट्रपति ने अनुभवी कन्नड़ अभिनेता को दादा साहब फाल्के पुरुस्कार दिए जाने पर उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला.
यामी गौतम को राष्ट्रीय पुरुस्कार
भारतीय अभिनेत्री यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार दिया गया है. इस फिल्म में उन्होंने इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका निभाग थी. यह फिल्म जम्मू-कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की पृष्ठभूमि पर आधारित थी. अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए राष्ट्रीय पुरुष्कार दिया गया है.

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके किरदार और अभिनय को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी सराहा था. ममूटी को मलयालम फिल्म ब्रह्मयुगम के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला.
रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार
राजकुमार पेरियासामी और रणदीप हुड्डा भी सम्मानित
‘अमरन’ के लिए राजकुमार पेरियासामी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला. वहीं रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार मिला है. फिल्म में रणदीप ने वीर सावरकर की भूमिका भी निभाई थी.
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म ‘आर्टिकल 370’
इस बार ‘आर्टिकल 370’ ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार भी अपने नाम किया है. वहीं, सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार ‘श्रीकांत’ को मिला है. फिल्म ‘श्रीकांत’ उद्योगपति श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित है, जिसमें राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी ने काजी को सरेआम दी गाली, बोलीं- ‘मैं तेरे बाप की…’