असम में बाढ़ ने उजाड़ा परिवार, मां फंसीं और नानी-मौसी का घर डूबा, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
देवोलीना भट्टाचार्जी
Devoleena Bhattacharjee Mother Stuck in Flood: असम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ ने कई इलाकों में गंभीर स्थिति पैदा कर दी है. इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की जन जा चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं. इसी बीच टीवी एक्ट्रेस ‘देवोलीना भट्टाचार्जी’ ने बताया कि उनकी मां भी असम के बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसी हुई हैं. अपनी मां की सुरक्षा को लेकर एक्ट्रेस बहुत चिंतित है और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं शेयर की हैं.
मां की चिंता में भावुक हुईं एक्ट्रेस
देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक वीडियो जारी कर असम में बाढ़ के हालात पर चिंता जताई. उन्होंने बताया कि उनकी मां ‘नाजिरा’ में मौजूद हैं और फिलहाल वहीं फंसी हुई हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि अब तक उन्होंने इसलिए चुप्पी साध रखी थी क्योंकि उन्हें डर था कि वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाएंगी. उन्होंने बताया कि उनका बचपन, स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई असम में ही हुई है, इसलिए वहां की स्थिति उन्हें भीतर तक परेशान कर रही है.
नानी और मौसी का घर पूरी तरह डूबा
वीडियो में देवोलीना ने बताया कि भगवान की कृपा से उनके पुराने घर वाले इलाके में बाढ़ का असर कम है, लेकिन उनकी नानी और मौसी का घर पूरी तरह पानी में डूब चुका है. उन्होंने कहा कि बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया और घर में कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा. इस नुकसान को याद करते हुए एक्ट्रेस काफी दुखी नजर आईं.
ये भी पढ़ें-Gatta Kusthi 2 OTT Release: साउथ सिनेमा की इस फिल्म ने ओटीटी पर मचाया धमाल, रिलीज होते ही बनी नंबर-1
बेबसी बयां करते छलके आंसू
देवोलीना ने कहा कि सबसे ज्यादा तकलीफ उन्हें इस बात की है कि वह चाहकर भी अपनी मां और परिवार के पास नहीं जा पा रही हैं. उन्होंने बताया कि अगर वह अकेली होतीं तो तुरंत असम पहुंच जातीं, लेकिन छोटे बच्चे की जिम्मेदारी होने के कारण ऐसा संभव नहीं है. परिवार की चिंता शेयर करते हुए एक्ट्रेस भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार उन्हें हिम्मत बनाए रखने और उनके परिवार की सलामती की दुआ कर रहे हैं.