पाकिस्तानी जासूस बनकर भारत आए आयुष्मान खुराना! फिल्म ‘उड़ता तीर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
उड़ता तीर फिल्म का ट्रेलर रिलीज
Ayushmann Khurrana Pakistani Spy Avatar: सिनेमाघरों में बहुत जल्द एक बार फिर जबरदस्त माहौल बनने वाला है, क्योंकि बॉलीवुड के फेमस एक्टर आयुष्मान खुराना और अली फजल की अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है. लगभग 3 मिनट 18 सेकंड के इस ट्रेलर को दर्क खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी के साथ एक्शन, रोमाच और देशभक्ति से जुड़े सीन देखनी को मिलते हैं. ‘उड़ता तीर’ फिल्म के ट्रेलर की हर कोई तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ‘उड़ता तीर’ फिल्म के ट्रेलर में क्या दिखावया गया है.
ट्रेलर में क्या दिखाया गया है?
फिल्म ‘उड़ता तीर’ के ट्रेलर में आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी जासूस के रोल में नजर आ रहे हैं. कहानी में उनका नाम बिलाल है, जिसे एक खास मिशन के तहत भारत भेजा जाता है. ट्रेलर की शुरुआत भारत में जासूस भेजने की तैयारी से होती है. इसके बाद बिलाल की एंट्री होती है और कहानी आगे बढ़ती है.
तिरंगा लेकर लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे
ट्रेलर में एक ऐसा सीन भी देखने को मिलता है, जिसने कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है. बिलाल हाथ में भारतीय तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाता नजर आता है.
अब एक पाकिस्तानी जासूस भारत माता की जय क्यों बोल रहा है, यही फिल्म का बड़ा सवाल है. इसी सवाल के आसपास कहानी में कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.
राम कपूर और गुलशन ग्रोवर भी लीड रोल में
‘उड़ता तीर’ के ट्रेलर में कॉमेडी के साथ एक्शन का भी तड़का देखने को मिलता है. कई सीन ऐसे हैं, जो दर्शकों को हंसाते हैं. राम कपूर और गुलशन ग्रोवर भी फिल्म में लीड रोल में हैं. दोनों ट्रेलर में पाकिस्तानी अधिकारियों के किरदार में नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें-‘हनुमान अंश’ के सिंगर सुनील लोधी देख सकेंगे दुनिया! फिल्म प्रोड्यूसर कराएंगी आंखों का इलाज
9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी दिन हॉरर फिल्म ‘बोक्शी’ भी रिलीज होने वाली है. ऐसे में दशहरा के आसपास दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन और हॉरर जैसी अलग-अलग तरह की फिल्मों में से चुनाव करने का मौका मिलेगा. ‘बोक्शी’ का निर्देशन भार्गव सैकिया ने किया है.