कई दिग्गज नेता पहुंचे कंगना रनौत की ‘Bharat Bhhagya Viddhaata’ देखने, CM रेखा गुप्ता ने दिया रिव्यू

कल यानी मंगलवार को राजधानी दिल्ली में कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस फिल्म को देखने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई दूसरे दिग्गज नेता भी सिनेमाघर में मौजूद रहे.
Kangana Ranaut and rekha gupta

कंगना रनौत और सीएम रेखा गुप्ता

CM Rekha Gupta Shares Film Review: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत अपनी आने वाली नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. कंगना रनौत फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिनेमाघर में ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म देख ली है और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. आइए जानते हैं कि कंगना की इस फिल्म को लेकर मुख्यमंत्री ने क्या कहा.

भारत भाग्य विधाता को लेकर क्या बोलीं रेखा गुप्ता?

कल यानी मंगलवार को राजधानी दिल्ली में कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस फिल्म को देखने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई दूसरे दिग्गज नेता भी सिनेमाघर में मौजूद रहे. फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता काफी उत्साहित नजर आईं और उनके साथ मौजूद नेताओं ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की. वहीं रेखा गुप्ता ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर मूवी का रिव्यू करते हुए लिखा कि

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 के मुंबई आतंकी हमले की कहानी पर आधारित है. यह फिल्म उस मुश्किल वक्त में लोगों की जान बचाने वाले बहादुर डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ की हिम्मत और सेवा भाव को बड़े अच्छे तरीके से दिखाती है. फिल्म में कंगना जी की शानदार एक्टिंग इसके संदेश को दर्शकों के दिलों तक सीधे पहुंचाती है. ऐसी फिल्में समाज में इंसानियत, दया और अपनी जिम्मेदारी निभाने की भावना को बढ़ावा देती हैं. फिल्म की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.

ये भी पढ़ें-लड़के से लड़की बना यह एक्टर, ट्रांसजेंडर बनने पर झेलीं गालियां, बोला- मेरी सेक्सुअलिटी से लोगों को क्या दिक्कत है

कब रिलीज हो रही है भारत भाग्य विधाता?

अगर कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट की बात करें, तो यह मूवी 12 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. कंगना की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज देखने को मिल रहा है. इसे देखकर साफ पता चलता है कि लोग इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए कितने ज्यादा बेताब हैं.

ज़रूर पढ़ें