Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी ने काजी को सरेआम दी गाली, बोलीं- ‘मैं तेरे बाप की…’

Rhiti Tiwari Qazi Touqeer Fight: कल रविवार के दिन, सलमान ने काजी के बारे में सबको सच बता दिया, जिससे सभी कंटेस्टेंट्स काजी के खिलाफ हो गए. इसी बीच मनोज तिवारी की बेटी सिंगर को गाली देती हुई नजर आईं और उनके साथ बदतमीजी भी की.
bigg boss 20

रीति तिवारी ने काजी को दी गाली

Manoj Tiwari Daughter Abuses Qazi: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का दूसरा वीकेंड चल रहा है. इस शो को दर्शकों का खाब प्यार मिल रहा है. वहीं शो में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स के बीच कभी गरमा-गरमी तो कभी प्यार वाला माहौल देखने को मिलता है. इस बीच बिग बॉस 20 के दूसरे वीकेंड पर जबरदस्त धमाका देखने को मिला. शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई. वहीं कल रविवार के दिन, सलमान ने काजी के बारे में सबको सच बता दिया, जिससे सभी कंटेस्टेंट्स काजी के खिलाफ हो गए. इसी बीच मनोज तिवारी की बेटी सिंगर को गली देती हुई नजर आईं और उनके साथ बदतमीजी भी की. अब रीति के इस अभद्र व्यवहार की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

सबक सिखाने के लिए सलमान खान ने किया प्रैंक

‘बिग बॉस 20’ के पहले हफ्ते में काजी ने अपनी बीमारी का झूठा नाटक करके घरवालों को काफी डरा दिया था. काजी के इसी रवैये को सुधरने के लिए दूसरे वीकेंड पर होस्ट सलमान खान ने उनके साथ एक जबरदस्त प्रैंक किया. एक टास्क के दौरान सलमान अचानक अपना सीना पकड़कर बैठ गए और असहनीय दर्द का नाटक करने लगे. वह बार-बार पानी मांगते हुए स्टज के फर्श पर लेट गए, जिसे देखकर वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स और दर्शक बुरी तरह घबरा गए.

हालांकि, बाद में सलमान खान ने हंसते हुए खुलासा किया कि वह पूरी तरह ठीक हैं. उन्होंने काजी को यह अहसास कराने के लिए यह नौटंकी की थी कि सेहत को लेकर इस तरह का मजाक करना कितना गलत होता है.

रीति और काजी के बीच तीखी बहस

सलमान के खुलासे के बाद रीति तिवारी ने काजी को ढोंगी और फ्रॉड कहते हुए जमकर फटकार लगाई. उन्होंने काजी पर बीमारी का नाटक करने का आरोप लगाया और सिंगर को भी बुरी तरह गालियां दीं. जब काजी ने उन्हें गाली देने से मन किया, तो रीति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने काजी को भद्दी गाली देते हुए कहा कि ‘तेरा म्यूट बटन दबा दूंगी, मैं तेरे बाप की नौकर नहीं हूं, मुझसे बात मत करना और मेरी तरफ देखना भी मत’.

ज़रूर पढ़ें