‘फिल्म में काम करते समय डायरेक्टर करते हैं गंदी डिमांड, आधी रात…,’ एक्ट्रेस ने खोली इंडस्ट्री की पोल
संदीपा विर्क
Sandeepa Virk: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क ने हाल ही में पंजाबी इंडस्ट्री का हाल बताया, जिसे सुनकर हैरान हो जाएंगे. उन्होंने इंडस्ट्री की पोल खोलकर रख दी. संदीपा ने दावा कि पंजाबी इंडस्ट्री में बहुत गंदगी है. डॉयरेक्टर गंदी डिमांड करते हैं. इस दौरान उन्होने अपनी आपबीती सुनाई. संदीपा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल भी जा चुकी है. जानें क्या कहा?
संदीपा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने तिहाड़ जेल के एक्सपीरियंस को शेयर किया और निजी जिंदगी से जुड़ी कहानियां सुनाई. संदीपा ने बताया कि पंजाबी इंडस्ट्री बहुत खराब हो गई है. मैनें एक फिल्म में काम किया था. उस दौरान फिल्म का डॉयरेक्टर रात में मेरे घर आया. इस दौरान जब हमने दरवाजा खोला, तो वह अंदर आकर मेरे बेड में बैठ गया और बोला कि अब यहीं सोऊंगा.
बात नहीं मानने पर मूवी से निकाला
जब हमने कहा कि ऐसा नहीं होगा. तो वह धमकी देने लगा. बोलने लगा कि मैं मूवी से निकाल दूंगा. मुझे लगा कि वह मजाक कर रहा है. लेकिन उसने सच में हमें काम से बाहर कर दिया. उसे लगा कि वह डर कर उसके साथ वो सबकुछ कर लेगी, जो वह चाहता है, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया. अचानक अगली सुबह बोला कि कोई शूट नहीं है. मैं हैरान रह गई, लेकिन कहा कि कोई बात नहीं.
ये भी पढ़ेंः ‘पुरुष ही नहीं, बड़े घर की महिलाएं भी पीती हैं शराब…’, नागपुर में बोले बाबा बागेश्वर, भड़की कांग्रेस
तिहाड़ जेल को लेकर शेयर किया अनुभव
संदीपा ने इंडस्ट्री के हाल को लेकर बताया कि कितना खराब है. वहां लड़कियों के लिए कैसा है. उन्होंने कहा कि अगर मैं उस दिन उसकी बात मान ली होती, तो वह मेरे साथ क्या करता. हालांकि बाद में वह फिल्म भी फ्लाप हो गई. इसके साथ ही तिहाड़ जेल में बिताए दिनों को लेकर बात की. संदीपा ने कहा कि जेल में एंट्री के दौरान का चेकिंग प्रोसीजर कैसा रहता है, बताया नहीं जा सकता है. मेरा जेल भेजने से पहले प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया था. जो मुझे बहुत खराब लगा और मुझे शर्मिंदगी झेलनी पड़ी.