फिल्मसिटी में अचानक लगी आग, जान बचाकर भागे रैपर बादशाह और एक्टर समर्थ जुरेल
फिल्मसिटी
Filmcity Fire Incident: मुंबई की फिल्मसिटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब, पती पत्नी और पंगा के सेट पर अचानक आग लग गई. डरा देने वाली बातो यह थी कि, जिस समय आग लगी इसी दौरान पास के सेट पर ‘हसल सीजन 5’ के फिनाले की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी. सेट पर आग सोमवार की दोपहर करीब शाम 4 बजे लगी.
बादशाह भी थे मौजूद
वहीं, जिस वक्त पति पत्नी और पंगा के सेट पर आग लगी उस समय बगल के सेट पर यानी कि हसल 5 के सेट पर भी आग की लपटें पहुंचीं. सेट पर रैपर बादशाह, समर्थ जुरेल समेत शो के सभी कंटेस्टेंट्स और वहां मौजूद थे. जैसे ही जलने की तेज बदबू महसूस हुई सभी लोग तुरंत सेट से बाहर निकल गए.
इन्हें भी पढ़ें :- अमृत की रक्षा करेगी अप्सरा, बुरी ताकतों से होगा मुकाबला… अप्सरा 21 अक्टूबर से छोटे पर्दे पर
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची
देखते-देखते आस पास अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि, आग ज्यादा नहीं फैली थी पर, न दोनों सेट्स के बाहर लगाए गए टेंट आग की चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए.जिसे देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया.
मिली जानकारी के अनुसार, आग बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद बादशाह समेत हसल सीजन 5 के अन्य कंटेस्टेंट्स दोबारा फिल्मसिटी पहुंचे और फिनाले की शूटिंग फिर से शुरू की गई.