Friday OTT Release: इस शुक्रवार ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मे
Friday OTT Release: हर शुक्रवार की तरह इस बार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज लेकर आ रहें हैं. Netflix, JioHotstar, Pime Video और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक्शन, थ्रिलर, क्राइम और ड्रामा से भरपूर कंटेंट इस विकेंड दर्शकों को घर बैठे मनोरंजन का पूरा पैकेज देने वाला है.
इस शुक्रवार OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
1. धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा
इस शुक्रवार रिलीज होने वाली चर्चित फिल्मों और सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा ‘धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा’ की हो रही है. बड़े पर्दे पर धूम मचा चुकी धुरंधर अब ओटीटी में रिलीज होने के लिए तैयार है. रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 22 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix और JioHotstar पर होगी.
यह भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती ने किया सोशल मीडिया छोड़ने का एलान, इमोशनल पोस्ट में बतायी वजह
2. सिस्टम
22 मई को ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज में दूसरा नाम सोनाक्षी सिन्हा और नेहा राजवंश की सीरीज सिस्टम है. यह एक कोर्टरूम थ्रीलर ड्रामा सीरीज है. जो Amazon Prime पर रिलीज होगी.
3. सतरंगी
इस शुक्रवार ओटीटी में रिलीज होने वाली सीरीज की लिस्ट में अंशुमान पुष्कर और महवश अभिनीत की ‘सतरंगी’ का नाम भी शामिल है. यह एक रिवेंज थ्रिलर सीरीज है. इस सीरीज में कुमुद मिश्रा भी अहम रोल में नजर आएंगे. यह सीरीज 22 मई से Zee5 में स्ट्रीम होगी.
4. मधुविधु
इस लिस्ट में मलयालम फिल्म मधुविधु का नाम भी शामिल है, जो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. यह फिल्म मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में शरफ यू धीन, कल्याणी पणिक्कर, जगदीश, अजीज नेदुमंगड, साईकुमार, श्रीजया नायर, बिंदू पणिक्कर नजर आएंगे. यह फिल्म Sonyliv पर रिलीज होगी.
5. लेडिज फर्स्ट
इस लिस्ट में लेडीज फर्स्ट का नाम भी शामिल है, जो एक वर्कप्लेस कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म 22 मई को Netflix में रिलीज होगी. बता दें, इस फिल्म में आपको दूसरी दुनिया की कहानी देखने को मिलेगी.