‘जसप्रीत बुमराह अच्छे फुटबॉलर हैं…’, भोपाल में बोले एक्टर राम चरण, अब मांगी माफी

Bhopal: एक्टर रामचरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुमराह से माफी मांगते हुए लिखा, उफ्फ… मैं सच में कभी-कभी नाम भूलने के मामले में बहुत ही भुलक्कड़ हूं.
jashpreet Bumrah And Actor Ramcharan

जसप्रीत बुमराह और एक्टर रामचरण

Bhopal News: एक्टर रामचरण, अपने अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन को लेकर शनिवार को भोपाल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मंच से जसप्रीत बुमराह का फैन बताते हुए फुटबॉलर कह दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगा. वीडियो वायरल होने के बाद एक्टर रामचरण ने एक्स पर जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी है. जानें एक्टर ने क्या कहा?

भोपाल में शनिवार को एक्टर रामचरण, एआर रहमान और जान्हवी कपूर के साथ ही उनके पूरे फिल्म की टीम नजर आई. इस दौरान एक्टर दिव्येंदु और रवि किशन भी पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान जब एंकर ने एक्टर से बातचीत करते हुए इंडियन क्रिकेटर्स का जिक्र किया तो उन्होंने जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी गलती कर दी. हालांकि बाद में उन्होंने गलती का अहसास होने पर माफी भी मांगी.

बुमराह से मांगी माफी

एक्टर ने सचिन तेंदुलकर के करियर को बड़ा लेजेंड्री रन बताया. एमएस धोनी को शांत और कूल, रोहित शर्मा को सभी का आदमी कहा तो विराट कोहली को फायर बताया. लेकिन जब बारी जसप्रीत बुमराह की आई, तो हर कोई चौंक गया. जबकि एक्टर ने अपने आप को बुमराह का फैन बताया और जमकर तारीफ की. लेकिन जब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. इस ट्रोल के बीच उन्होंने बुमराह से माफी मांगी और कहा की गलती हो गई.

ये भी पढ़ेंः Karuppu BO collection Day 8: 29 साल बाद सूर्या ने रचा इतिहास, करुप्पु बनी करियर की पहली 200 करोड़ी फिल्म

मैं बहुत बड़ा भुलक्कड़ हूंः एक्टर राम चरण

एक्टर रामचरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुमराह से माफी मांगते हुए लिखा, उफ्फ… मैं सच में कभी-कभी नाम भूलने के मामले में बहुत ही भुलक्कड़ हूं. जसप्रीत बुमराह जी से गलती के लिए माफी चाहता हूं. मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. जब आप लगातार बल्लेबाजों को मुश्किल में डालते हैं, तो हर भारतीय को आप पर गर्व होता है.

ज़रूर पढ़ें