कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत, पूछा- ‘भाई को बिकिनी-अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी?’
कंगना रनौत ने कृति सेनन के विज्ञापन पर भड़की
Kangana Ranaut Slams Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में रक्षाबंधन का एक ऐड किया था, जिसमें वह इंडो-वेस्टर्न बोल्ड आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं. इस विज्ञापन के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. बता दें कि यह ऐड कृति ने एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए किया था, जिसमें उनके पहनवे और पेट डॉग को राखी बांधने के कॉन्सेप्ट को लेकर विवाद हो रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग एक्ट्रेस के पहनावे को लेकर ट्रोल कर रहे हैं. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी लोकसभा सीट की सांसद कंगना रनौत भी कृति सेनन के पहनावे को लेकर नाराजगी जाहिर की हैं.
कृति के रक्षाबंधन ऐड पर नाराज हुईं कंगना रनौत
कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर निशाना साधा है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि आज महिलाओं के पास पहनने के लिए कॉकटेल ड्रेस, लहंगा, साड़ी और जींस जैसे ढेरों बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि भाई को राखी बांधते समय अंडरगारमेंट्स या बिकिनी जैसे कपड़े पहनने की क्या जरूरत है? कंगना का मानना है कि ऐसा पहनावा जानबूझकर विवाद खड़ा करने के लिए चुना गया है.

हालांकि उन्होंने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे सीधे तौर पर कृति के ऐड से जोड़कर देख रहे हैं, जिस पर फिलहाल कृति की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है.
‘वोक एजेंडा चलाने के लिए क्या हिंदुओं के त्योहार मिलते हैं?’
इन दिनों सोशल मीडिया पर कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पहनावे को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं. कई लोग विज्ञापन पर सवाल उठाते हुए कह रहे हैं कि भाई को राखी बाधते समय कोई इस तरह के कपड़े कैसे पहन सकता है. वहीं कुछ यूजर्स का यह भी आरोप है कि क्या इन्हें अपना ‘वोक एजेंडा’ (Woke Agenda) चलाने के लिए सिर्फ हिंदुओं के त्योहार ही मिलते हैं? इसके अलावा, विज्ञापन में कुत्ते को राखी बांधने के कॉन्सेप्ट को लेकर भी लोग अपनी भारी नाराजगी जता रहे हैं.
‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं कृति सेनन
अगर कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में देखा गया था. इस फिल्म में वह शाहिद कपूर और रश्मिका मंदना के साथ लीड रोल में नजर आई थीं. बॉक्स ऑफिस पर सफल रही इस फिल्म कॉकटेल 2 में दर्शकों ने इन तीनों कलाकारों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया था.