करीना कपूर ने ठुकरा दी थीं ये 10 फिल्में, इन्हीं ने दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की बदली किस्मत
करीना कपूर
बॉलीवुड की दुनिया में कभी-कभी कलाकरों को एक निर्णय लेना बहुत कठिन हो जाता है. कई बार ये फैसले स्टार्स की किस्मत बदल देते हैं तो कई बार ये डिसीजन भारी पड़ जाते हैं. कभी एक ‘हां’ करियर बदल देती है, तो एक ‘ना’ किसी और को स्टार बना देती है. ऐसा ही कुछ करीना कपूर के साथ हुआ है. उन्होंने अपनी करियर में कई ऐसी फिल्मों को रिजेक्ट किया जो बाद बहुत बड़ी हिट साबित हुई और कई कलाकारों को स्टार बना दिया.
अगर इन फिल्मों का हिस्सा होती करीना…
सोचिए अगर करीना इन फिल्मों का हिस्सा होतीं, तो शायद आज बॉलीवुड की कई कहानियां अलग होतीं. ये लिस्ट सिर्फ फिल्मों की नहीं, बल्कि उन फैसलों की भी है जो आज भी चर्चा में रहते हैं. आइए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते है जो पहले करीना कपूर को ऑफर हुई थी बाद में इनमें काम करके स्टार कोई और बन गया.
1.कल हो ना हो
ये सबसे पहले करीना कपूर को ऑफर हुई थी लेकिन फीस और डायरेक्शन को लेकर उन्होंने इसे करने से मना कर दिया. बाद प्रीती जिंटा ने इस फिल्म में काम किया और ये फिल्म हिट रही.
2.दिल धड़कने दो
इसके लिए पहले करीना को अप्रोच किया गया था. लेकिन उन्होंने ये फिल्म नहीं की और बाद में इसमें प्रियंका चोपड़ा नजर आईं. फिल्म को अपनी यूनिक स्टोरी और फैमिली ड्रामा के लिए काफी तारीफ मिली.
3.शुद्धि
इस फिल्म के लिए करीना का नाम लगभग तय था लेकिन बाद में की वजहों से प्रोजेक्ट बंद हो गया. फिल्म शुरू होने से पहले ही रुक गई और ये रोल उनके हाल से निकल गया.
4.ब्लैक
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में करीना कपून को नजर आना था लेकिन बाद में रानी मुखर्जी ने इस फिल्म में किरदार निभाया और अपने करियर की सबसे शानदार परफॉर्मेंस दी.
5.कहो न प्यार है
इसमें भी करीना को कास्ट किया गया था उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी थी लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी और मौका अमीषा पटेल को मिल गया.
6.चेन्नई एक्सप्रेस
इस फिल्म के लिए भी करीना कपूर को ऑफर दिया गया था, लेकिन डेट्स की वजह से वो इसका हिस्सा नहीं बन पाईं. बाद शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आई थी.
7.क्वीन
इस फिल्म को भी करीना कपूर ने ठुकरा दिया थी बाद कंगना रनौत ने इस फिल्म में शानदार काम किया और इस फिल्म के उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला.
8.फैशन
मधुर भंडारकर की इस फिल्म के लिए भी करीना कपूर को अप्रोच किया गया था. लेकिन उन्होंने मना कर दिया और बाद में प्रियंका चोपड़ा ने ये रोल निभाया. फिल्म को काफी सराहना मिली और प्रियंका को नेशनल अवॉर्ड भी मिला.
9.हम दिल दे चुके सनम
इस क्लासिक फिल्म के लिए भी पहले करीना कपूर का नाम सामने आया था. लेकिन उन्होंने इसे नहीं किया और बाद में ऐश्वर्या राय ने ये रोल निभाया. फिल्म सुपरहिट रही.
10.गोलियों की रासलीला राम-लीला
इस फिल्म के लिए भी करीना पहली पसंद थी लेकिन उन्हें रोल इतना खास नहीं लगा. इस वजह से बाद में दीपिका पादुकोण ने इस किरदार को निभाया और फिल्म सुपरहिट रही.