PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर बॉलीवुड में जश्न, रवि किशन से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक, तमाम सेलेब्स ने दी बधाई

PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में 'आशीर्वाद का दीया' अभियान चलाया जा रहा है. इस खास मौके पर देश के कई राज्यों में लाखों की संख्या में दीये जलाए जाएंगे. इस बीच बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.
PM Modi 76th Birthday

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई

Bollywood Celebrities Extend Birthday Wishes: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन है. देश का हर नागरिक पीएम मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दे रहा है. वही देशभर में जश्न का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान चलाया जा रहा है. इस खास मौके पर देश के कई राज्यों में लाखों की संख्या में दीये जलाए जाएंगे. इस बीच बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.

रवि किशन ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर पीएम मोदी के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर उन्हें 76वें जन्मदिन की बधाई दी. पोस्ट में रवि किशन ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि दुनिया के सबसे पॉपुलर और लोकप्रय नेता, दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रनिष्ठा और अनवरत परिश्रम के प्रतीक, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं.

आगे रवि किशन ने लिखा कि आपके सशक्त, कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है और नई ऊंचाइयों व उपलब्धियों को हासिल कर रहा है. आज भारत ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ पूरी दुनिया में एक अलग ही नाम बनाया है. आगे रवि किशन ने भगवान से पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामनाएं भी कीं.

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम को दी बधाई

वहीं बॉलवुड के सुपरस्टार और दिग्गज राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन की खास बधाई दी. उन्होंने पीएम मोदी के साथ वाली अपनी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर कीं, जिनमें पीएम मोदी और शत्रुघ्न सिन्हा एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं और गले मिल रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘कल मिलने वाली ढेरों बधाइयों की भीड़ में कहीं मेरी शुभकामनाएं खो न जाएं, इसलिए आपको पहले से ही जन्मदिन की बधाई दे रहा हूं.’ आगे शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, ‘सरजी आपको यह आइडिया कैसा लगा?’ सके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने भगवान से पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की दुआएं भी कीं.

ज़रूर पढ़ें