शाहरुख-काजोल का ये सदाबहार गाना सुनते हैं पीएम मोदी, 28 साल बाद भी लिस्ट में है टॉप पर
फाइल फोटो
भारतीय फिल्मों को दुनिया भर में पसंद किया जाता हैं. खासतौर से भारतीय गानों के फैन तो पूरी दुनिया में मौजूद हैं. बात जब 1990 के दशक के गानों की की जाए तो देश के लगभग हर कोने में इन गानों की धुनों के दीवाने मिल जाएंगे. कुमार सानू, अलका याग्निक और उदित नारायण जैसे मशहूर प्लेबैक सिंगर्स और ए.आर. रहमान, नदीम-श्रवण और जतिन-ललित जैसे दिग्गज संगीत निर्देशकों ने एक से बढ़कर एक गाने दिए, जो दशकों बाद भी लोकप्रिय हैं.
1990 की ब्लॉकबस्टर जोड़ी
लेकिन आज हम आपको 90 के उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे गुनगुनाना पीएम मोदी भी पसंद करते हैं. पीएम मोदी अपनी स्पीच में भी इस गाने का जिक्र कर चुके हैं. ये गाना 90 की ब्लॉकबस्टर जोड़ी शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया था. ये गाना फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ का टाइटल ट्रैक हैं.
पीएम मोदी ने किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता (इंडोनेशिया) की अपनी यात्रा के दौरान शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ (K2H2) का जिक्र किया था. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा था कि जब भारत और इंडोनेशिया मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो ‘बहुत कुछ होता है’, जो दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते को दर्शाता है. पीएम मोदी की इस स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था.
1998 में रिलीज हुई थी फिल्म
फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ 16 अक्टूबर 1998 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन करण जौहर ने किया था वहीं फिल्म में संगीत जतिन-ललित ने दिया था. इस फिल्म में छोटा से रोल सलमान खान ने भी निभाया था. फिल्म की शूटिंग भारत, स्कॉटलैंड और मॉरीशस में हुई थी. उस समय इस फिल्म का बजट लगभग 10 से 14 करोड़ रुपये था वहीं भारत में कमाई 47 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कमाई लगभग 106-107 करोड़ रुपये तक थी. ये फिल्म 1998 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी.
यह भी पढे़ं- Drishyam 3 BO Day 2: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 2 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री