‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, बोले- मुझे मौका दें मैं अच्छा इंसान बनूंगा

370 Rupees Biryani Controversy: माफी मांगते हुए प्रणित ने कहा कि इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने के कारण वह पहले बात नहीं कर पाए. उन्होंने माना कि शो के दौरान जब एक लड़के ने अपमानजनक बातें कहीं, तो वह भी हंसी-मजाक के बहाव में बह गए और उसे नहीं रोका जो उनकी सबसे बड़ी गलती थी.
370 rupees biryani controversy

प्रणित मोरे ने मांगी माफी

370 Rupees Biryani Controversy: गुड़गांव में हुए एक शो के दौरान ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाले विवाद के बाद सुर्खियों में आए स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अब लोगों से माफी मांग ली है. सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे विरोध और गुस्से को देखते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की. प्रणित ने वीडियो में यह भी साफ किया कि उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया था, जिसकी वजह से वह पहले सामने नहीं आ पाए थे, लेकिन अब वह अपनी इस बड़ी भूल के लिए सब से माफी मांग रहे हैं.

प्रणित मोरे ने मांगी माफी

वीडियो में प्रणित ने माना कि उन्हें गलती की सजा मिलनी ही चाहिए, क्योंकि वह मंच पर उस लड़के को गलत बयान देने से रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा न करके बात को और बढ़ा दिया. उन्होंने फैंस से सुधरने का एक मौका मांगा और वादा किया कि वह एक बेहतर इंसान बनेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अपने खिलाफ हो रही कानूनी कार्रवाई में पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं.

माफी मांगते हुए प्रणित ने कहा कि इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने के कारण वह पहले बात नहीं कर पाए. उन्होंने माना कि शो के दौरान जब एक लड़के ने अपमानजनक बातें कहीं, तो वह भी हंसी-मजाक के बहाव में बह गए और उसे नहीं रोका जो उनकी सबसे बड़ी गलती थी. इस भूल के लिए सभी से माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि वह कानूनी कार्रवाई में पूरा सहयोग कर रहे हैं. अंतिम में उन्होंने दर्शकों से खुद को सुधारने और एक बेहतर इंसान बनने के लिए एक और मौका देने की अपील की.

ये भी पढ़ें-Kala Hiran Teaser Release: फिल्म ‘काला हिरण’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, दाऊद से लॉरेंस बिश्नोई की तुलना, देखें फर्स्ट लुक

कैसे हुआ विवाद?

विवाद तब शुरू हुआ जब प्रणित के शो में हिमांशु जांगड़ा नाम के लड़के ने बताया कि उसने एक लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी और वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर वे पैसे वसूलना चाहता था. शो के दौरान प्रणित इस भद्दी बात को रोकने के बजाय इसमें दिलचस्पी लेते और हिमांशु का साथ देते दिखे. जब इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोगों ने इसे महिलाओं का अपमान माना और गुस्से में आकर प्रणित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर दी.

ज़रूर पढ़ें