‘रामायण’ की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 11वें दिन कमाए 75 करोड़ रुपये, ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा
रामायण फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Ramayana Beats Dhurandhar Worldwide: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म को देश के साथ-साथ विदेशों में भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम र यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं. दोनों कलाकारों के किरदारों की काफी तारीफ हो रही है. लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों की बीच इसकी रिलीज को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘रामायण’ ने पहले दिन से ही कमाई के मामले में अपनी मजबूत पकड़ बना ली. एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन करने के बाद फिल्म ने ओपनिंग डे पर भी बंपर कमाई की. अब फिल्म के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं.
दूसरे रविवार को हुई जबरदस्त कमाई
‘रामायण’ को रिलीज के बाद दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है.
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी रविवार को 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 760.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. दूसरे रविवार को भी इतनी बड़ी कमाई करना फिल्म की लोकप्रियता को दिखाता है. वहीं 11वें दिन दूसरे रविवार तक दुनियाभर में करीब 1,384.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड भी किया पीछे
कमाई के मामले में ‘रामायण’ ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. फिल्म ने बॉलीवुड की दूसरी रविवार की कमाई के मामले में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया है. इस साल मार्च में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने अपने दूसरे रविवार को 68 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं रामाय ने 75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इससे आगे निकल गया है.
कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
‘रामायण’ अब तक शाहरुख खान की ‘जवान’ के 643.87 करोड़ रुपये और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ के 625.27 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर चुकी है. इसके अलावा विक्की कौशल की ‘छावा’ की 601.57 करोड़ रुपये की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है.



