‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दो दिन में कमाए 34 करोड़ से ज्यादा

Welcome To The Jungle BO Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 15.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं रिलीज से पहले हुए पेड प्रिव्यू से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की.
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Welcome To The Jungle BO Collection Day 2: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म’वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज के बाद फैंस की तरफ से फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला.हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों ‘भूत बंगला’ और ‘जॉली एलएलबी’ के मुकाबले बेहतर रही है.

पहले दिन की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 15.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं रिलीज से पहले हुए पेड प्रिव्यू से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह पहले दिन भारत में फिल्म की कुल कमाई 19 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

दूसरे दिन भी बनी रही रफ्तार

फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलता नजर आ रहा है. दूसरे दिन की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 15.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 34.26 करोड़ रुपये हो गया है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंतिम आंकड़े आने तक दूसरे दिन की कमाई 16 से 18 करोड़ रुपये के बीच पहुंच सकती है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अगर दुनियाभर की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 29 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जबकि इसकी कहानी और पटकथा नीरज वोरा ने लिखी है. फिल्म को फिरोज़ नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप, केप ऑफ गुड फिल्म्स और सीता फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें-‘वेलकम टू जंगल’ से लेकर ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ तक, OTT और थिएटर्स में रिलीज हुईं ये फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

फिल्म की स्टार कास्ट

‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आ रहे हैं. उनके अलावा फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, परेश रावल, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े कलाकार लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं. अब सभी की नजर वीकेंड के कलेक्शन पर है, क्योंकि उम्मीद की जा रही है कि छुट्टियों का फायदा फिल्म की कमाई को और बढ़ा सकता है.

ज़रूर पढ़ें