ग्रेटर नोएडा में खेलते समय गड्ढे में गिरा 6 साल का मासूम, पड़ा रह गया विकेट और बैट, ठेकेदार समेत 3 पर FIR

Greater Noida Child Death: नॉलेज पार्क क्षेत्र में कलाधाम सोसायटी के पास प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे गए 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 6 साल के मासूम की मौत हो गई.
Greater Noida child death

ग्रेटर नोएडा में 15 फीट गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में एक 6 साल के मासूम की 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. फिलहाल, बच्चे के शव को बाहर निकाल लिया गया है. मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने कानूनी कार्रवाई की बात कही है. हालांकि इस मामले में ठेकेदार समेत 3 लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज हो गई है.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा नॉलेज पार्क क्षेत्र में कलाधाम सोसायटी के पास प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे गए 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में हुआ. जहां शनिवार को 6 साल के मासूम अव्यान सूर्या की पानी में डूबने से मौत हो गई. अव्यान केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव का बेटा था जो दोस्तों के साथ खेलते वक्त बिना बैरिकेडिंग वाले गड्ढे में गिर गया.

ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

जब अव्यान पानी में गिर गया तो उसके दोस्तों ने बचाने के लिए गुहार लगाई. आसपास मौजूद लोगों ने अव्यान को गड्ढे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा गड्ढा कई दिनों पहले खोदा गया था, लेकिन सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा गया. गड्ढे के चारों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया. यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो इस हादसे को टाला जा सकता था.

ये भी पढ़ेंः 31 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश, 12 राज्यों में रेड अलर्ट जारी, जानें आज के मौसम का हाल

ठेकेदार समेत 3 पर FIR

अव्यान की मौत के बाद परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी. जिसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ठेकेदार मनोज जैन, सुपरवाइजर जॉनी और टेक्निकल सुपरवाइज़र आकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. फिलहाल, जांच जारी है.

ज़रूर पढ़ें