चलती बाइक पर शोहदों की घिनौनीं हरकत, जयपुर में युवती का टॉप खींचा, Video

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने चलती बाइक पर युवती का टॉप खींच लिया. इस दौरान युवती ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.
Disgusting act with a girl on a moving bike in Jaipur.

जयपुर में चलती बाइक पर युवती से घिनौनी हरकत.

Jaipur Viral Video: जयपुर से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है. बेखौफ शोहदों ने चलती बाइक पर युवती से छेड़खानी की है. युवती टैक्सी बाइक से जा रही थीं. तभी 2 बाइक सवार बदमाश युवतियों का पीछा करते हुए आ गए. इसके बाद आरोपियों ने बाइक पर पीछे बैठी एक युवती का टॉप खींच लिया. इससे पहले कि युवतियां कुछ समझ पाती दोनों आरोपी घिनौनी हरकत को अंजाम देकर फरार हो गए.

घिनौनी हरकत का Video वायरल

पूरा मामला जयपुर के न्यू सांगानेर रोड का है. यहां दो युवतियां बाइक से जा रही थीं. बगल में एक डीसीएम भी जा रहा था. तभी घात लगाए दो शोहदे युवतियों का पीछा करते हुए आए और बाइक सवार युवती से घटिया हरकत की. इस दौरान पीछे बाइक सवार दो लोग भी जा रहे थे. बाइक सवारों ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने चलती बाइक पर युवती का टॉप खींच लिया. इस दौरान युवती ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

NCIB ने कहा- बेहद चिंताजनक और निंदनीय

NCIB हेडक्वार्टर ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए घटना को बेहद चिंताजनक बताया है. साथ ही पुलिस से सख्त कार्रवाई करने को कहा है. एनसीआईबी राजस्थान पुलिस कै टैग करते हुए कहा, ‘जयपुर में चलती टैक्सी बाइक पर बैठी एक युवती के साथ पीछे से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा छेड़छाड़ की गंभीर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो कि अत्यंत चिंताजनक एवं निंदनीय है. आपसे अनुरोध है कि इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करें. इससे न केवल पीड़िता को न्याय मिलेगा, बल्कि आमजन विशेषकर महिलाओं में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना भी सुदृढ़ होगी.’

पुलिस ने कहा- आरोपियों की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती से छेड़छाड़ करने वाले बाइक सवार आरोपियों की पहचान कर ली गई है. आरोपियों की पहचान टोंक निवासी मनराज मीणा और सुदामा मीणा के रूप में हुई है. वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढे़ं: सुहागरात के दिन सो गया पति तो दुल्हन ने कर दिया कांड, सुबह उठते ही उड़े होश

ज़रूर पढ़ें