सुहागरात के दिन सो गया पति तो दुल्हन ने कर दिया कांड, सुबह उठते ही उड़े होश
लुटेरी दुल्हन
UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक नई नवेली दुल्हन ने कांड कर दिया. शादी होने बाद जब दूल्हा सुहागरात के दिन दुल्हन के पास गया तो वह सोने का नाटक करने लगी. इस दौरान जब दूल्हा सो गया तो वह घर से कीमती गहने और कैश लेकर फरार हो गई. सुबह नींद खुलते ही पति सन्न रह गया. जब देखा कि घर से गहने और पैसे भी गायब हैं, तो उसे लुटेरी दुल्हन होने का शक हुआ. फिर पीड़ित पति ने पुलिस से इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है.
यह मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र का है. जहां एक युवक ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक युवक ने 50 हजार रुपए लेकर शादी कराए थे. दुल्हन को फतेहपुर का होना बताया. शादी कराने वाले युवक ने बताया कि दुल्हन का परिवार यहीं आकर शादी करेगा. यह सुनते ही दूल्हे के परिवार ने सभी तैयारियां शुरू कर दी और फिर लड़की पक्ष को बुलाकर शादी करा दी.
सुहागरात के दिन भागी ‘लुटेरी दुल्हन’
पीड़ित युवक ने बताया कि वह मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता है. कड़ी मेहनत करके पैसे इकट्ठे किए थे, जो सब शादी में खर्च हो गया. दुल्हन और उसके परिवार वालों ने कई हजारों के कपड़े ले लिए. इसके बाद उनका रिश्तेदार आकर शादी कराया. लेकिन जब सुहागरात का समय आया, तो दुल्हन ने बहाना बनाते हुए सोने का नाटक किया और फिर जब घर वाले सब सो गए तो अचानक गायब हो गई.
ये भी पढ़ेंः टैक्सी ड्राइवर के प्यार में पागल दो बच्चों की मां फरार, पति को ठिकाने लगाने का बनाया था प्लान, लेकिन खुल गई पोल
पुलिस से की शिकायत
पीड़ित युवक और उसका पूरा परिवार काफी देर तक दुल्हन की खोजबीन करता रहा, लेकिन दुल्हन तो फरार हो चुकी थी. जब शादी कराने वाले युवक के पास गए तो वह भी घर से फरार बताया गया. दुल्हन के रिश्तेदारों को फोन किया तो उनका भी फोन बंद आया. तक अपने ठगे जाने अहसास हुआ. इसके बाद पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़ित के आधार पर दुल्हन समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है. जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.