आमिर खान के भांजे इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक का दिया समय
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस
Aamir Khan Nephew Notice: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. मुंबई पुलिस ने उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस दिया है. क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में इमरान खान शामिल हुए थे. उन पर आरोप है कि भारतीय नागरिक ना होने के बावजूद वे प्रदर्शन में शामिल हुए.
Mumbai Police say, "A Leave India Notice (LIN) has been issued to actor Imran Khan, who is the nephew of actor Aamir Khan. As per the notice, he has been told to leave the country by 28th October. Imran Khan had participated in the agitation at August Kranti Maidan in Mumbai, demanding the resignation of CEC Gyanesh Kumar. Following the protest, he was detained by the Police. Imran Khan had participated in the agitation, despite not being an Indian citizen."
— ANI (@ANI) October 15, 2026
किरीट सोमैया ने की थी कार्रवाई की मांग
पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इमरान खान के प्रदर्शन में शामिल होने पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने इमिग्रेशन अधिकारियों और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था और लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी करने की मांग की थी. सोमैया ने सवाल उठाए थे कि इमरान खान IOC कार्ड होल्डर हैं. अमेरिकी नागरिकता है. वे भारत की घरेलू राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों में क्यों शामिल हो रहे हैं. उन्होंने सख्त कार्रवाई और मुंबई पुलिस से जांच करने की मांग की थी.
इमरान ने नोटिस रिसीव किया
दरअसल, 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रदर्शन किया था. इसमें अभिनेता इमरान खान भी शामिल हुए थे. प्रदर्शन से जुड़े 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. पुलिस उन्हें हिरासत में लिया था. अब उन्हें देश छोड़ने का नोटिस दिया गया है. इमरान खान ने नोटिस रिसीव भी कर लिया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में NSUI कार्यकर्ताओं के साथ क्या हुआ? राहुल ने लगाए पुलिस पर मारपीट और टॉर्चर के आरोप
अमेरिकी नागरिक हैं इमरान खान
इमरान खान के पास भारतीय नहीं, अमेरिकी नागरिकता है. अभिनेता का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में 13 जनवरी 1983 को हुआ था. उनके पास अमेरिका का पासपोर्ट है. इसके साथ ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया का कार्ड है.