वायुसेना को कब मिलेगी लड़ाकू विमान ‘तेजस Mk-1A’ की खेप? HAL ने बताई डेट

Tejas Mk1A Delivery Date: HAL के मुताबिक, 'तेजस Mk-1A' की पहली खेप मार्च 2027 तक वायुसेना को सौंप दी जाएगी. इस खेप में 16 से 18 विमान शामिल रहेंगे.
HAL Assures IAF Supply

तेजस Mk-1A (File Photo)

HAL Assures IAF Supply: भारतीय वायुसेना के बेडे़ में जल्द ही 18 ‘तेजस Mk-1A’ शामिल होंगे. सरकारी विमान निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बताया कि कब तक ‘तेजस Mk-1A’ वायुसेना को सौंप दिए जाएंगे. HAL विमानों की डिलीवरी के लिए जरूरी सर्टिफिकेट और कागजी प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. जानें कब तक वायुसेना को विमान मिल जाएंगे?

HAL के मुताबिक, ‘तेजस Mk-1A’ की पहली खेप मार्च 2027 तक वायुसेना को सौंप दी जाएगी. इस खेप में 16 से 18 विमान शामिल रहेंगे. इसको लेकर HAL के चेयरमैन और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित रवि के. ने बताया कि विमान के हार्डवेयर और हथियारों के परीक्षण से जुड़ी सभी दिक्कतें सुलझा ली गई हैं. काम अंतिम चरण पर है.

HAL के चेयरमैन ने बताया क्यों हुई देरी?

उन्होंने एयर हेडक्वार्टर पर हुई बैठक के दौरान कहा कि अभी रडार और सॉफ्टवेयर से जुड़ी कुछ मामूली कमियां बची हैं, जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद HAL विमानों की डिलीवरी के लिए सभी जरूरी कागजी प्रक्रिया शुरू करेगी. ताकि तय समय में वायुसेना को सौंपा जा सके. क्योंकि पहले से ही डिलीवरी में 2 साल की देरी हुई है.

डिलीवरी में दो साल की देरी

‘तेजस Mk-1A’ की डिलीवरी दो साल पहले ही हो जानी थी, लेकिन मेरिकी कंपनी GE एयरोस्पेस से समय पर इंजन न मिल पाने और सर्टिफिकेशन में देरी की वजह से इसकी डिलीवरी में समय लग गया. इसके बाद 97 और विमानों का ऑर्डर मिल गया. जिसकी वजह से देरी हो गई. उम्मीद है कि मार्च 2027 तक इसका पहला ग्राउंड टेस्ट और साल के अंत तक पहली उड़ान हो सकती है. HAL को ‘तेजस Mk-1A’ के बाद सितंबर 2025 में 97 और विमानों का ऑर्डर दिया गया. ये नए विमान पिछले साल रिटायर हो चुके पुराने मिग-21 विमानों की जगह लेंगे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें