धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एथेनॉल के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की तैयारी में AAP, केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Ethanol Issue Political Protest: AAP का कहना है कि अगर सरकार E20 के फैसले को वापस नहीं लेती है, तो यह मुद्दा और बड़ा रूप लेगा.
Arvind Kejariwal

अरविंद केजरीवाल (File Photo)

AAP Plans Protest On Ethanol Issue: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एथेनॉल के मुद्दे को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी की है. उन्होंने ई20 के खिलाफ शनिवार, 1 अगस्त 2026 को साढ़े 11 बजे नेशनल टाउन हॉल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. केजरीवाल ने कहा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो हो गया. अब लगे हाथ ई20 का भी समाधान कर दीजिए. पढ़ें केजरीवाल ने क्या कहा?

AAP का कहना है कि अगर सरकार E20 के फैसले को वापस नहीं लेती है, तो यह मुद्दा और बड़ा रूप लेगा. अगले हफ्ते प्रधानमंत्री आवास पर पेटीशन को लेकर जाने की भी तैयारी है. अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश के युवाओं ने एक होकर आवाज उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. E20 पर भी हमें एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी. इस शनिवार हम ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ आयोजित कर रहे हैं, जिसमें शामिल होकर आप E20 पर अपनी बात रख सकते हैं. आप इसमें ऑनलाइन भी शामिल हो सकते हैं. आप सभी आमंत्रित हैं.

E20 के समाधान की उठाई मांग

मेरी प्रधानमंत्री जी से निवेदन है कि लगे हाथ ई20 का भी समाधान कर दीजिए. सब परेशान हैं. सबकी गाड़ियां खराब हो रही हैं. सबके माइलेज कम हो गए हैं. प्रधानमंत्री तभी सुनेंगे जब हम और आप सब मिलकर एक साथ आवाज उठाएंगे. इस शनिवार को हम सबकी कोशिश है कि जितने भी लोग दुखी हैं. वो सब एक प्लेटफॉर्म पर एकत्रित हों. अगर आप दिल्ली या आसपास के इलाके में रहते हैं, तो ‘नेशनल टाउनहॉल’ पहुंचिए आपको बोलने का मौका दिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः ‘मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी..’, बीजेपी सांसद की बेटी प्रधान के खिलाफ पोस्‍ट? मच गया बवाल

वर्चुअल भी शामिल होने का ऑप्शन

उन्होंने आगे कहा, अगर आप आ नहीं सकते हैं, तो वर्चुअल रूप से जुड़ सकते हैं. इसमें सभी लोग आमंत्रित हैं. चाहे वह जो भी हों. यहां पर भी बोलने का मौका दिया जाएगा. सब लोग अगर मिलकर आवाज उठाएंगे, तो प्रधानमंत्री को हमारी बात सुननी पड़ेगी.

ज़रूर पढ़ें