गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI Summit में कराई फजीहत, चीनी रोबोट को बताया अपना इनोवेशन, बवाल के बाद सरकार ने किया बाहर
AI Impact Summit से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को बाहर कर दिया गया.
AI Impact Summit में चीन में बने रोबोडॉग के डिस्प्ले पर हुए विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एक्सपो एरिया खाली करने के लिए कहा गया है. यह जानकारी सूत्रों के अनुसार है. यह रोबोडॉग चीनी कंपनी Unitree का बताया जा रहा है, जिसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI Impact Summit में अपना बताकर पेश किया था. जिसके बाद सोशल मीडिया लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि सरकार को गलगोटिया यूनिवर्सिटी को ही बाहर करना पड़ा.
क्या है मामला?
बता दें, दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एक रोबोट डॉग दिखाया. दावा किया कि यह यह रोबोट उनके ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की इनोवेशन है. इसे ‘ओरियन’ के नाम पर पेश किया गया था. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर टेक यूजर्स समेत कई लोगों ने इस चीन की एक कंपनी का होना बताया. इसके साथ ही यह भी कहा कि यह पहले से ही बाजार में मौजूद है, जिसकी कीमत करीब 28,00 डॉलर है. सोशल मीडिया पर किए गए दावे के बाद विवाद गहरा गया. जिसके बाद सरकार ने भी एक्शन लिया है.
सरकारी सूत्रों का कहना है कि AI इम्पैक्ट समिट में चीन में बने रोबोडॉग के डिस्प्ले पर हुए विवाद के बाद, गलगोटिया यूनिवर्सिटी को समिट में एक्सपो एरिया खाली करने के लिए कहा गया है। pic.twitter.com/RSfdPfNUKB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2026
यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
विवाद के बाद यूनिवर्सिटी की कम्युनिकेशन्स प्रोफेसर नेहा ने सफाई देते हुए कहा, “एक गलत मतलब की वजह से इंटरनेट पर तूफान आ गया है, हो सकता है कि मैं जो कहना चाहती थी, वह ठीक से बता नहीं पाई या आप ठीक से समझ नहीं पाए कि मैं क्या कहना चाहती थी. हमने कभी दावा नहीं किया है कि हमने कुछ विकसित किया है. डेवलपमेंट का मतलब किसी चीज को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करना नहीं होता है.”
ये भी पढ़ेंः फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने शेयर की PM मोदी के साथ Photo, कैप्शन देख जल जाएगा पाकिस्तान! जानें क्या लिखा
Instead of leveraging India’s talent and data, the AI summit is a disorganised PR spectacle – Indian data up for sale, Chinese products showcased. https://t.co/5liaoX0XXp
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 18, 2026
राहुल गांधी ने भी उठाए सवाल
AI Impact Summit में रोबोट विवाद में विपक्ष ने भी सरकार पर निशाना साधा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत की प्रतिभा और डेटा का लाभ उठाने के बजाय, एआई शिखर सम्मेलन एक अव्यवस्थित जनसंपर्क तमाशा बन गया है. भारतीय डेटा बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है, चीनी उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है.”
यूनिवर्सिटी की रोकी गई पावर सप्लाई
सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को बाहर करने का फैसला लिया है, जिसके बाद समिट में मौजूद स्टॉल की पावर सप्लाई रोक दी गई. उसके बाद भी फैकल्टी का कहना है कि वह स्टूडेंट के साथ इसी जगह पर मौजूद रहेंगे, क्योंकि उन्हें आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है.