‘बंगाल जैसा घपला ही UP विधानसभा चुनाव में हुआ’, ममता बनर्जी के पीटने वाले आरोप पर बोले अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव(File Photo)
Akhilesh Yadav on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी पहली बार बंगाल में सरकार बनाने जा रही है. इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई है. वहीं चुनाव परिणाम वाले दिन ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. ममता बनर्जी ने बताया कि उनके साथ मारपीट की गई. सीआरपीएफ के सामने धक्का दिया गया. उम्मीदवार होते हुए भी मुझे काउंटिंग सेंटर में नहीं जाने दिया गया. वहीं ममता बनर्जी के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने बताया कि इसी तरह के हालात यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में थे.
‘देश की राजनीति के इतिहास का घनघोर काला दिन’
अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का वीडियो शेयर करते हुए इसे राजनीति का काला दिन बताया. अखिलेश यादव ने कहा, ‘अब क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से भी नीचे ले जाएंगे. देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर ‘काला दिन’ है. आज पूरा देश आक्रोशित है और लोकतंत्र व्यथित है.
चुनावी व्यवस्था के नाम पर केंद्रीय बलों का जो दुरुपयोग मतगणना में आज बंगाल में हुआ है, ठीक वैसा ही घपला 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में अधिकांश जगह किया गया था, जिसकी साक्षात गवाह कन्नौज की विधानसभाएं थीं. फिर इसी निंदनीय मॉडल को फर्रुखाबाद के 2024 लोकसभा चुनाव में दोहराया गया था. सब जानते हैं क्या हुआ है और सच क्या है. जनमत की खुली लूट कैसे हुई है. घोर, घोर, घोर निंदनीय!!!
अब क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से भी नीचे ले जाएंगे। देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर ‘काला दिन’ है। आज पूरा देश आक्रोशित है और लोकतंत्र व्यथित।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 4, 2026
चुनावी व्यवस्था के नाम पर केंद्रीय बलों का जो दुरुपयोग मतगणना में आज बंगाल में हुआ है, ठीक वैसा ही घपला 2022 के यूपी… pic.twitter.com/NcTyKIT6u4
भवानीपुर विधानसभा में काउंटिंग सेंटर पर 5 घंटे रहीं थीं ममता
ममता बनर्जी इस विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर लड़ी थीं. लेकिन वह दोनों सीटें हार गईं. हालांकि भवानीपुर विधानसभा सीट पर शुरुआती चरणों में सुवेंदु अधिकारी के साथ उनकी कांटे की टक्कर थी. लेकिन 16 चरण खत्म होने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बढ़त बना ली और अंत में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15105 वोटों से हरा दिया. काउंटिंग के दौरान ममता बनर्जी लगभग 5 घंटे तक काउंटिंग केंद्र पर रही थीं. लेकिन बाहर आने के बाद ममता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ मारपीट की गई और उनके लिए गुंडे लगाए गए थे. ममता ने आरोप लगयाा है कि बीजेपी ने धनबल का इस्तेमाल करते हुए 100 सीटें चुरा ली हैं.
ये भी पढे़ं: ममता बनर्जी की हार की वजह बने राजेंद्र राठौड़? क्या थी रणनीति, जिसने भवानीपुर में खिला दिया ‘कमल’