296 सीटों पर 1906 उम्मीदवार… असम, केरल और पुडुचेरी में कल होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

Assam Assembly Elections 2026: देश के तीन राज्यों में कल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होने वाला है. तीनों राज्यों की 296 सीटों पर कुल 1906 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. चुनाव आयोग ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं.
Delhi Election 2026

व‍िधानसभा चुनाव 2026

देश के 5 राज्यों में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 9 अप्रैल को  तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान कराया जाएगा. इनमें केरल, असम और पुडुचेरी शामिल है. इन राज्यों में एक ही फेज में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा है. चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. तीनों राज्‍यों की कुल 296 सीटों पर 1906 प्रत्‍याशी अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं.

कुल मिलाकर 9 अप्रैल को हो रहे ये चुनाव कई राज्यों की सियासत के लिए अहम माने जा रहे हैं और इनके नतीजों पर देशभर की नजर बनी हुई है. कल होने वाले चुनाव के परिणाम 4 मई को जनता के सामने आएंगे. सबकी निगाहें खासतौर पर असम में टिकी हुई हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा आरोप प्रत्यारोप का दौर देखने को मिला है.

असम में इन सीटों पर रहने वाली है सबकी नजर

असम विधानसभा चुनाव के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला है. चुनाव से पहले ही सीएम ने कांग्रेस पर पाकिस्‍तानी एजेंट होने के आरोप लगाए तो वहीं कांग्रेस ने भी सीएम हिमंता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. यही वजह है कि पूरे देश में असम का चुनाव इस समय चर्चा में बना हुआ है. 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के तहत कुल 126 सीटों पर वोटिंग होनी है. इन सब के नतीजे 4 मई को जनता के सामने आएंगे.

असम में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 20 मई, 2026 को खत्म होने वाला है. पिछले चुनाव में असम में बीजेपी को 60 सीटों पर जीत मिली थी. एनडीए ने इस चुनाव में 75 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. साल 2016 में 60 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में बीजेपी पहली बार सत्ता में आई थी. तभी से यहां बीजेपी की सरकार है. कुल मिलाकर यहां मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही है.

केरल की 140 सीटों पर होगा मतदान

केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं. केरल में मुख्य मुकाबला लेफ्ट और यूडीएफ के बीच है. जबकि बीजेपी भी कुछ सीटों पर टक्‍कर दे रही है. 140 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में अंतिम मतदाता सूची के अनुसार क़रीब 2.7 करोड़ मतदाता हैं. जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं. कांग्रेस यहां एक बार फ‍िर अपनी पूरी ताकत लगाती नजर आ रही है. 140 सीटों के लिए 890 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

10 लाख की आबादी चुनेगी अपनी नई सरकार

पुडुचेरी में कुल मिलाकर 30 सीटें हैं, इन सभी सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को ही मतदान कराया जाएगा. यहां 5 सीटें पहले से ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं. सरकार बनाने के लिए 16 सीटें जीतना जरूरी है. यहां की कुल आबादी की बात की जाए तो लगभग 10 लाख है. ऐसे में यहां चुनाव प्रक्रिया आसानी से हो जाती है. हालांकि चुनाव आयोग ने भी वोटिंग से पहले ही अपनी पूरी तैयारी कर ली है. जगह-जगह पर फोर्स की तैनाती के साथ-साथ मतदान कर्मचारी अपने पोलिंग स्टेशन पर पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ‘5 मिनट में भगा दिया’, SIR पर आपत्ति जताने गए TMC सांसदों का आरोप, EC ने क्‍या कहा?

ज़रूर पढ़ें