Bank Strike: बैंककर्मियों की हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद फैसला, आज से खुलेंगे बैंक
बैंक हड़ताल टली
Nationwide Bank Strike Postponed: आम लोगों के लिए राहतभरी खबर है. बैंक यूनियनों ने हड़ताल का फैसला टाल दिया है. इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ( UFBU ) के बीच रविवार (27 सितंबर) की रात मीटिंग हुई. इसमें 28 से 30 सितंबर तक होने वाली हड़ताल के फैसले को टाल दिया गया है.
हाई लेवल कमेटी का गठन
IBA और UFBU के बीच रविवार रात करीब 9.30 बजे मीटिंग हुई. इस बैठक में यूनियनों की मांगों को लेकर चर्चा हुई. बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी. हर हफ्ते शनिवार को अवकाश को लेकर IBA और UFBU की एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा. ये समिति संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और इसके साथ ही स्टेक होल्डर्स के साथ चर्चा भी की जाएगी. बीच का रास्ता निकाला जाएगा, ताकि किसी को परेशानी ना हो. जिसे एसोसिएशन और यूनियनों दोनों ने स्वीकार कर लिया है.
Bank strike deferred after the meeting between the Indian Banks' Association (IBA) and the United Forum of Bank Unions (UFBU) tonight. pic.twitter.com/SPJUwp63p2
— ANI (@ANI) September 27, 2026
मीटिंग में ये भी तय हुआ कि स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI यानी प्रदर्शन से जुड़ा प्रोत्साहन स्कीम को लेकर यूनियनों और एसोसिएशनों की आपत्तियों और सुझावों को सरकार के भेजे जाएंगे. इस पर IBA के चर्चा शुरू की जाएगी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ दिया थप्पड़, भड़के केजरीवाल
बैंककर्मियों मांग क्या है?
सरकारी बैंक कर्मचारियों की मांग है कि ‘5 Days Work Week’ किया जाए. शाखाओं में हफ्ते में केवल 5 दिन ही काम हो. शनिवार और रविवार बैंक की छुट्टी होनी चाहिए. इसके कर्मचारियों के द्वारा विकल्प दिया गया है कि वे सोमवार से शुक्रवार तक हर दिन 40 मिनट ज्यादा काम करेंगे. 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है.
सरकार का कहना है कि पांच दिवसीय वर्क सिस्टम पर विचार किया जाएगा. सरकार बातचीत के रास्ते समाधान निकालने की बात कर रही है. वहीं, ग्राहक सुविधाओं को लेकर भी चिंता जताई है.