TMC कार्यकर्ता को जूतों की माला पहनाई, घुटनों पर बैठने को मजबूर किया, BJP नेता की हत्या का बदला लेने का आरोप

Barasat TMC Worker Physical Assault: बारासात जिले में एक टीएमसी के कार्यकर्ता को जूतों की माला पहनाई और घुटनों पर बैठने को मजबूर किया गया. पीड़ित ने इसका आरोप भाजपा के नेताओं पर लगाया है.
Barasat TMC Worker Physical Assault

बारासात में टीएमसी कार्यकर्ता के साथ किया गया दुर्व्यवहार

BJP Accused Of Violent Retaliation: पश्चिम बंगाल के बारासात जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कार्यकर्ता को कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने घुटनों पर बैठने और जमीन पर लेटने के लिए मजबूर कर दिया है. जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति के साथ यह ज्यादती की जा रही है. वह कुछ सालों पहले एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है.

जानकारी के अनुसार, जिस टीएमसी के कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. उसकी पहचान अबुल हसन के रूप में हुई है. उस पर आरोप है कि कुछ साल पहले वह भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में शामिल रहा है. घटना को लेकर जानकारी आ रही है कि पीड़ित टीएमसी के कार्यकर्ता को देर उसे घर से बाहर बुलाया गया और फिर उसके साथ जबरदस्ती की गई.

पीड़ित के साथ की गई जबरदस्ती

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे पीड़ित को पहले जबरदस्ती गुठनों के बल बिठाया और फिर जमीन पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया. हालांकि, यह किन वजहों से हुआ. अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि कुछ साल पहले हुई भाजपा नेता की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया है. फिलहाल, लोग इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को मिला देशभर का साथ! ऑनलाइन फूड डिलीवरी से पहुंचा समर्थन का स्वाद

BJP ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया

भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए साजिश करार दिया है. पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस घटना में हमारे किसी भी कार्यकर्ता की भूमिका नहीं है. वहीं, मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे. उन पर कार्रवाई होगी.

ज़रूर पढ़ें