बिहार MLC चुनाव में NDA में कलह! उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 3 विधायकों का निर्दलीय को समर्थन
केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (File Photo)
RLM MLA Support Independent: बिहार के विधान परिषद चुनाव (MLC) को लेकर बड़ी खींचतान चल रही है. सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में NDA गठबंधन की ओर से JDU ने आनंद पुष्कर को अपना प्रत्याशी बनाया है. इस दौरान NDA गठबंधन के एक दल में बगावत के सुर दिखाई दे रहे हैं. आनंद पुष्कर के सामने NDA गठबंधन में शामिल दल RLM ने निर्दलीय प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा का समर्थन कर हर किसी को चौंका दिया. RLM के 4 विधायकों में से 3 विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही है.
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में RLM के प्रदेश महासचिव और प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामकुमार सिन्हा ने सोमवार को निर्दलीय नामांकन कर दिया. इस दौरान RLM के तीन विधायक भी शामिल हुए. RLM के पास वर्तमान में सिर्फ 4 विधायक हैं, जिसमें से 3 विधायकों ने समर्थन का ऐलान कर दिया. इस घटना ने पिछले कुछ समय से चली आ रही वगावत की आग को एक बार फिर हवा दे दी है. हालांकि, RLM ने सफाई देते हुए कहा कि हम NDA गठबंधन के साथ ही हैं. RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी पार्टी में बगावत से इनकार कर दिया है.
3 विधायकों ने दिया समर्थन
RLM के जिन तीन विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिया है. उसमें दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह, मधुबनी विधायक माधव आनंद और बाजपट्टी विधायक रामेश्वर महतो शामिल हैं. लेकिन JDU प्रत्याशी के चुनावी मैदान में होने के बावजूद RLM के तीन विधायकों का निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देना. चर्चा का विषय बन गया.
बगावत को लेकर किया इनकार
हालांकि, RLM के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी में हो रही बगावत को लेकर इनकार किया है. RLM ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई विधायक बागी नहीं हुआ है. सब एनडीए के साथ हैं. तो वहीं RLM के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि तीनों विधायक निर्दलीय प्रत्याशी राम कुमार सिन्हा के साथ हैं, क्योंकि वो हमारी पार्टी से काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं. उनको समर्थन करने का मतलब यह नहीं है कि हम एनडीए से अलग हो गए हैं.
ये भी पढ़ेंः जल्द होगा मोदी कैबिनेट में फेरबदल! हरदीप पुरी समेत इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी
फिलहाल, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की खूब जोरों से चर्चा हो रही है. क्योंकि RLM के तीन विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिया था. जिसके बाद पार्टी के अंदर खींचतान की खबरें आने लगी थीं.