‘BJP से मिला मृत्युंजय तिवारी को ऑफर’, भाजपा प्रवक्ता ने बताया

BJP Offer To Mrityunjay in Bihar: मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कहा, हमने बुरे दिनों में आरजेडी का साथ दिया था. लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो पार्टी को दीमक की तरह चाटकर बर्बाद कर रहे हैं. इसलिए पार्टी में हमारा रहना उचित नहीं है.
BJP Offer To Mrityunjay in Bihar

मृत्युंजय तिवारी ने आरजेडी से दिया इस्तीफा

BJP Spokesperson Confirms Offer: राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से किनारा कर लिया है. यानी उन्होंने आधिकारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं. लोगों का मानना है कि वे जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कुछ ऐसा दिया, जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई. उन्होंने कहा कि मृत्युंजय तिवारी को पार्टी में आने का ऑफर दिया है.

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कहा, हमने बुरे दिनों में आरजेडी का साथ दिया था. आरजेडी के लिए अपनी जिम्मेदारी का बखूबी के साथ निर्वहन किया और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाया. इस दौरान मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगो पार्टी को दीमक की तरह चाटकर बर्बाद कर दिए हैं. मृत्युंजय तिवारी ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि अगर वे भी ऐसे लोगों से घिरे हैं, तो हमारे जैसे कर्मठ कार्यकर्ता का पार्टी में रहना उचित नहीं है.

भाजपा में शामिल होने का दिया ऑफर

भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा, मृत्युंजय तिवारी को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया गया है. अगर वे भाजपा से जुड़ना चाहेंगे तो उनका स्वागत करेंगे. इस दौरान भाजपा प्रवक्ता ने मृत्युंजय तिवारी की तारीफ करते हुए कहा, आरजेडी के प्रवक्ता थे और पूरी मजबूती के साथ आरजेडी की बात को रखते थे, समर्पित भाव से काम करते थे, जिस पार्टी में सम्मान न हो उस जगह पर रहने की आवश्यकता नहीं है.

ये भी पढ़ेंः उपचुनाव से पहले ही बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इन दो नेताओं ने छोड़ा जन सुराज का साथ

मृत्युंजय तिवारी ने सही फैसला लिया

उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि मृत्युंजय तिवारी जी ने देर-सवेर जो भी फैसला लिया है. वह काफी सही लिया है. उनके इस फैसले का हम लोग तो निश्चित तर पर स्वागत करेंगे. अगर वे पार्टी में शामिल होने की इच्छा प्रकट करेंगे तो निश्चित तौर पर हम लोग स्वागत करेंगे.”

ज़रूर पढ़ें