BJP के प्रदेश प्रभारियों का ऐलान, स्मृति को छत्तीसगढ़ बिप्लब देव को MP की जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
बीजेपी ने किया अपने प्रदेश प्रभारियों का ऐलान
BJP State In-Charge List: भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है. जिसके तहत प्रमुख नेताओं को अलग-अलग राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है. लिस्ट में छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान को दी गई है. जबकि मध्य प्रदेश की कमान बिप्लब देव को सौंपी गई है. सह प्रभारी रेखा वर्मा को बनाया गया है. आशीष ऊषा अग्रवाल को मीडिया डिपार्टमेंट का संयोजक बनाया गया है. जबकि कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी अनिल बुहानी को सौंपी गई है.
राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है. विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है. राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की जिम्मेदारी मिली है. अनिल एंटनी को गोवा और नगालैंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा तरुण चुघ को गुजरात, सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल प्रभारी बनाए गए हैं और लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह व पिंकी कुशवाहा को सह प्रभारी बनाया गया है.
Bharatiya Janata Party appoints party in-charges and co-incharges for various States and UTs pic.twitter.com/TjLweCdVmI
— ANI (@ANI) September 23, 2026
छत्तीसगढ़ की चर्चा क्यों हो रही?
कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सीनियर नेताओं को दो-दो राज्यों की कमान सौंपी है. जबकि कई नेताओं को सिंंगल राज्यों की कमान सौंपी गई है. छत्तीसगढ़ का सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू को बनाया गया है. स्मृति ईरान को छत्तीसगढ़ की कमान मिलना इसलिए भी खास माना जा रहा है. क्योंकि इससे पहले यहां के प्रभारी नितिन नवीन के हाथों में ही थी.
यूपी में विनोद तावड़े के साथ काम करेंगे ये लोग
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यही वजह है कि इस राज्य की जिम्मेदारी बीजेपी अपने सबसे अनुभवी नेताओं को सौंपी है. विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों की टीम भी सौंपी गई है. जिनमें इनमें जगदीश पटेल, मेघा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं. इन सभी को सह प्रभारी बनाया गया है.
कहां कहां बीजेपी ने किया बदलाव?
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी इस लिस्ट में कई बदलाव भी किए हैं. इसके तहत दिल्ली में डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को प्रभारी और जामयांग त्सेरिंग नामग्याल व दर्शनाबेन जरदोश को सह प्रभारी बनाया गया है. पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया प्रभारी हैं, जबकि वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर सह प्रभारी होंगी. उत्तराखंड में राम माधव प्रभारी और अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज सह प्रभारी होंगे.
ये भी पढ़ें: ‘वोट चोरी से देशद्रोह तक…’, SIR विवाद पर राहुल गांधी का ECI और BJP पर तीखा हमला