BRICS समिट का रेलवे पर असर, कई ट्रेनें रद्द तो कुछ का बदला रूट, Railway ने दी सलाह
ट्रेन (File Photo)
Trains Cancelled Route Changed: दिल्ली में BRICS समिट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. दिल्ली से गुजरने वाली कई ट्रनों को रद्द कर दिया गया है. ऐसे में अगर आप भी यात्रा करने वाले हैं तो वैकल्पिक व्यवस्था जरूर बनाएं. नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. यात्रा में किसी प्रकार की कोई रुकावट न आए. इसके लिए यात्रा करने से पहले ट्रेनों की जानकारी जरूर ले लें. कहीं आपकी भी तो ट्रेन रद्द नहीं है. यहां जानें कौन सी ट्रेन रद्द रहेंगी.
11 सितंबर यानी आज दिल्ली से ये ट्रेनें 64015 PWL–SSB EMU, 64429 GZB–NDLS EMU, 64433 GZB–NDLS EMU, 64492 NDLS–PALWAL Ladies EMU और 64491 Delhi Jn–Shamli EMU रद्द रहेंगी. वहीं कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है.
13 ट्रेनें रहेंगी रद्द
12 सितंबर की बात करें, तो 13 ट्रेनें रद्द रहेंगी. वहीं, कई ट्रेनें देरी से चलाई जाएंगी. यानी कि अपने समय पर नहीं चलेंगी. इसके अलावा कुछ ट्रेनों का सफर छोटा किया जाएगा. 13 ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट रहेगा. कई ट्रेनें दिल्ली की जगह गाजियाबाद या मेरठ तक ही जाएंगी.
ये भी पढे़ंः दिल्ली में ब्रिक्स का पावर शो, आज पुतिन-पीएम मोदी की मुलाकात, किन मुद्दों पर होगी बात?
13 सिंतबर को आधिकारिक रूप से 8 ट्रेनें रद्द होने की जानकारी सामने आई है. वहीं कई ट्रेनें RLDA फरीदाबाद कार्य की वजह से रद्द बताई गई हैं. हालांकि, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द रहेंगी. 14 ट्रेनों का रूट डायवर्ट रहेगा. वहीं कई ट्रेनें 1-1.5 घंटे की देरी पर रीशेड्यूल की गई हैं.
रेलवे ने दी सलाह
फिलहाल, BRICS समिट की वजह से दिल्ली में ट्रेन यातायात काफी प्रभावित है. इसलिए रेलवे ने अपने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा करने से पहले ताजा जानकारी जरूर लें. इस दौरान 139 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.