4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग और 9 को आएगा रिजल्ट

By Election 2026: चुनाव आयोग ने देश की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर द‍िया है. इनमें पश्‍चिम बंगाल की दो व‍िधानसभा सीटे हैं. नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे और रेजीनगर सीट विधायक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई.
देश की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

देश की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

By Election 2026:  चुनाव आयोग ने देश की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर द‍िया है. इनमें 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट शामिल है. इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी. चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी.

उपचुनाव असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होंगे. पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटें नंदीग्राम और रेजीनगर इस चुनाव में खास रहेगी. वहीं असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा.

क्‍यों कराए जा रहे उपचुनाव

तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों के साथ पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट पर भी वोटिंग होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक इन सभी सीटों पर पहले चुने गए जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे के बाद सीटें खाली हुई थीं.  यही वजह है कि इन सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है. फिलहाल इन सीटों पर कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं है.  

असम की नगांव लोकसभा सीट सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. वहीं पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे और रेजीनगर सीट विधायक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई. दोनों ही पश्‍च‍िम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो-दो सीटों पर चुनकर आए थे. नियम के मुताबिक एक जनप्रतिनिधि एक ही सीट से विधायक या फ‍िर सांसद रह सकता है.  

9 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव के लिए 9 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी. उम्मीदवार 16 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 19 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे.

इसके बाद 6 अक्टूबर को मतदान होगा और 9 अक्टूबर को सभी छह सीटों के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इन उपचुनावों को लेकर संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है. खासकर नंदीग्राम और नगांव जैसी सीटों के नतीजों पर राजनीतिक दलों की नजर रहेगी.

ये भी पढ़ें:सागर शराब कांड में एक्‍शन जारी! SDM के बाद SDOP प्रदीप वाल्‍मीकि की छुट्टी

ज़रूर पढ़ें