OSM विवाद पर घिरा CBSE! तकनीकी खामियों को लेकर शिक्षा मंत्रालय अलर्ट, हर मदद का द‍िया भरोसा

CBSE OSM Technical Dispute: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि OSM प्रणाली को पहली बार लागू किया गया था. संभव है कि कुछ गड़बड़‍िया हों. लेकिन हर छात्र की समस्या का हर हालत में समाधान किया जाएगा.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

CBSE OSM Marking System Controversy: देश में इस समय नीट और सीबीएसई का मामला चर्चा में है. दोनों ही संस्थाओं की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है. अब इन सब को लेकर नया खुलासा हुआ है. इसमें पता चला है कि CBSE की OSM यानी की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में कई खामियां मिली हैं. इसको लेकर अब सरकार भी सख्त नजर आ रही है.

केंद्रीय श‍िक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी यह माना है कि नई डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान कई जगह समस्याएं सामने आईं, जिससे छात्रों और शिक्षकों दोनों को परेशानी हुई.उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है. जिन खामियों की शिकायत मिली है, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा.

दरअसल, इस साल CBSE ने कॉपियों की जांच के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम लागू किया था.लेकिन रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों ने आरोप लगाया कि उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग साफ नहीं थी, कुछ सवालों के नंबर गलत तरीके से दिए गए और री-चेकिंग प्रक्रिया में भी तकनीकी दिक्कतें आईं.सोशल मीडिया पर मामला बढ़ने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने CBSE से रिपोर्ट तलब की है.

छात्रों की हर समस्या का होगा समाधान

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई तकनीक लागू करने के दौरान शुरुआती चुनौतियां आती हैं, लेकिन छात्रों के भविष्य से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.मंत्रालय ने बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि जिन छात्रों को नंबरों को लेकर शिकायत है, उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और मूल्यांकन प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया जाए.

देश भर के मेधावी छात्रों के डिप्रेशन और सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार और बोर्ड के तमाम अधिकारी इस वक्त इसी काम में जुटे हैं. उन्‍होंने साफ किया कि जिस जिस को र‍िजल्‍ट या फ‍िर प्रक्रिया पर कोई शक होगा तो उसका समाधान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:छात्र की शिकायत के बाद झुका CBSE, लोगों ने वेदांत को ‘पाकिस्तानी’ तक बताया, अब घर जाकर देकर आए सही आंसर शीट

ज़रूर पढ़ें