छात्र की शिकायत के बाद झुका CBSE, लोगों ने वेदांत को ‘पाकिस्तानी’ तक बताया, अब घर जाकर देकर आए सही आंसर शीट

Student Complaint CBSE Action: दिल्‍ली के वेदांत की आंसर शीट मामले में सीबीएसई ने अपनी गलती मान ली है. इसके साथ ही वेदांत को उसकी सही आंसर शीट भी दे दी है. 
छात्र वेदांत और CBSE

छात्र वेदांत और CBSE

Vedant CBSE Answer Sheet Issue: देशभर में इस समय पेपर लीक और पेपर का कराने वाली संस्‍थाएं काफी चर्चा में बनी हुई हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में नीट पेपर लीक मामले में देशभर से कई गिरफ्तारियां हुई हैं. दूसरी तरफ CBSE भी अपनी हरकत के चर्चा में आ गया है. CBSE का पूरा मामला कॉपी बदलने को लेकर है.

दरअसल छात्र वेदांत ने दावा किया कि बोर्ड ने उसकी फिजिक्स की आंसर सीट किसी दूसरे छात्र की कॉपी से बदल दी.पहले CBSE ने इन आरोपों से इनकार किया, लेकिन बाद में जांच के बाद बोर्ड को गलती माननी पड़ी.इस पूरे विवाद ने CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम और कॉपी स्कैनिंग प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.  

क्‍या है पूरा मामला?

मामला तब शुरू हुआ जब 12वीं के छात्र वेदांत को अपने फिजिक्स पेपर में उम्मीद से बहुत कम नंबर मिले.वेदांत और उसके परिवार को भरोसा था कि परीक्षा काफी अच्छी गई थी, इसलिए उन्होंने उत्तर पुस्तिका की कॉपी मंगवाई.जब कॉपी सामने आई तो परिवार हैरान रह गया.उनका आरोप था कि जो उत्तर पुस्तिका दिखाई गई, वह वेदांत की लिखी हुई कॉपी नहीं थी.

परिवार का कहना था कि कॉपी में लिखावट अलग थी, कई जवाब गायब थे और कुछ पन्नों की शैली भी अलग लग रही थी.वेदांत ने दावा किया कि उसने जिन सवालों के विस्तार से जवाब लिखे थे, वे उस कॉपी में थे ही नहीं.इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

गंभीर गड़बड़ी के लगने लगे आरोप

लोगों ने आरोप लगाया कि या तो कॉपी बदल गई या स्कैनिंग और डिजिटल अपलोडिंग में गंभीर गड़बड़ी हुई.कई छात्रों और अभिभावकों ने भी पुराने अनुभव शेयर किए और कहा कि बोर्ड की कॉपी जांच प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी नहीं है.

शुरुआत में CBSE ने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया सही तरीके से हुई है और किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई.लेकिन विवाद बढ़ने के बाद बोर्ड ने मामले की दोबारा जांच करवाई.जांच में सामने आया कि उत्तर पुस्तिका के मिलान में गलती हुई थी.बाद में वेदांत को सही कॉपी उपलब्ध कराई गई.

कहां फंस गया था मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉपियों की स्कैनिंग और ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के दौरान तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ी हुई.इसी वजह से छात्र को गलत उत्तर पुस्तिका दिखाई गई.

इस मामले के बाद सबसे बड़ा सवाल CBSE की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली पर उठ रहा है.विशेषज्ञों का कहना है कि अगर देश के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड में कॉपी पहचान और अपलोडिंग में ऐसी गलती हो सकती है, तो यह लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है.

विवाद के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने बोर्ड की आलोचना की. कई लोगों ने कहा कि अगर छात्र लगातार आवाज न उठाता, तो शायद गलती कभी सामने ही नहीं आती.वहीं कुछ शिक्षा विशेषज्ञों ने मांग की कि CBSE को अपनी ऑन-स्क्रीन मार्किंग और स्कैनिंग प्रक्रिया में अतिरिक्त सुरक्षा और सत्यापन प्रणाली जोड़नी चाहिए.

पाकिस्तानी’ कहकर किया गया था ट्रोल

वेदांत के एक्स अकाउंट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें उसकी लोकेशन ‘साउथ एशिया’ दिखाई गई है. इसी का ज़िक्र करते हुए 17 वर्षीय वेदांत को कई लोगों ने ‘पाकिस्तानी’ कहकर ट्रोल कर दिया. हालांकि, जब सीबीएसई ने वेदांत की शिकायत को सही माना तो कई लोगों ने वेदांत और उनके परिवार से माफ़ी मांगी.

ये भी पढ़ें:ट्विशा मामले में CBI ने दर्ज की FIR, भोपाल पुलिस से टेकओवर लिया केस, अब सुलझेगी मौत की गुत्थी?

ज़रूर पढ़ें