20 जून को जंतर-मंतर पर फिर से होगा आंदोलन, अभिजीत दीपके ने फिर भरी हुंकार, बोले-भारत नहीं छोड़ूंगा

नीट पेपर लीक मामले के बाद चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बार फिर से बड़े आंदोलन के ऐलान किया है. अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर सराकर हमारी मांगी पूरी नहीं करती है तो जंतर-मंतर पर फिर से जुटेंगे.
cockroach-janta-party

कॉकरोच जनता पार्टी

नीट पेपर लीक मामले के बाद चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी ने बीत दिनों शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था. अब सीजेपी इस प्रदर्शन को और तेज करने जा रही है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ऐलान किया है कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा.

20 जून को फिर से होगा आंदोलन

अभिजीत दीपके ने आज आज (10 जून) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तो 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. दीपके ने देश व्यापी आंदोलन का भी ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत पुणे से होगी इसके बाद लखनऊ और भी बेंगलुरू होते हुए ये आंदोलन पूरे देश में किया जाएगा.

जेल जाने को भी तैयार हूं-दीपके

दीपके ने कहा, “मेरी मां आज भी मेरी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती हैं। जब मैं अमेरिका गया था, तब वह उतनी नहीं रोई थीं, जितनी भारत लौटते समय रोईं. उन्हें डर है कि मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है या मुझ पर हमला हो सकता है. लेकिन मैंने उनसे कहा कि किसी न किसी को आवाज उठानी ही होगी.” उन्होंने कहा यदि आंदोलन के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़े तो वे इसके लिए तैयार हैं.

6 जून को जबरदस्त समर्थन मिला था- दीपके

प्रेस क्रॉन्फ्रेंस के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा है कि 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित आंदोलन को छात्रों और युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिला था. अब उसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पुणे में बड़ा आंदोलन किया जा रहा है. उन्होंने ये भी दावा किया कि सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर में आंदोलन की अनुमति भी मिल चुकी है.

ये भी पढ़ें: MP Rajya Sabha Election: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का ‘उपवास’, दिग्विजय सिंह समेत कई नेता प्रदर्शन में हुए शामिल

ज़रूर पढ़ें