दिल्ली में CM मोहन यादव की सांसदों के साथ बैठक, मुख्यमंत्री बोले- जन कल्याणकारी वादों को पूरा करने पर चर्चा हुई

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सांसदों से संबंधित क्षेत्र की जनता की कठिनाइयों को लेकर भी खुलकर चर्चा हुई है. किसान कल्याण वर्ष योजना को लेकर चर्चा की गई. इसके साथ ही हारी गई सीटों पर काम करने और जन कल्याणकारी वादों को पूरा करने को लेकर चर्चा की गई.
After the meeting with the MPs, Chief Minister Dr. Mohan Yadav spoke to the media.

सांसदों से मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से बात की.

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को सांसदों के साथ बैठक की. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि परंपरा के मुताबिक सांसद सत्य में सांसदों के साथ चर्चा होती है. 6 दिसंबर के बाद जो स्थापना दिवस के अलग-अलग कार्यक्रम हैं, उसको लेकर चर्चा की गई है. सांसदों से संबंधित क्षेत्र की जनता की कठिनाइयों को लेकर भी खुलकर चर्चा हुई है. किसान कल्याण वर्ष योजना को लेकर चर्चा की गई. इसके साथ ही हारी गई सीटों पर काम करने और जन कल्याणकारी वादों को पूरा करने को लेकर चर्चा की गई.

‘सांसदों के साथ सभी बातों पर खुलकर चर्चा हुई’

सांसदों से चर्चा के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा, ‘प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मैं और संगठन के महामंत्री अखिलेश भारती और हमारे प्रेदश के प्रभारी महेंद्र सिंह हम सभी ने ये हमारी परंपरा है कि संसद के सभी सत्र में सभी के साथ बैठक सामूहिक चर्चा करते हैं. उसी क्रम में हमने सभी सासंदों के साथ व्यक्तिगत और सामूहिक भी चर्चा की है. कुल मिलाक 6 दिसंबर के बाद अलग-अलग कार्यक्रम हैं, इनमें प्रदेश और केंद्र सरकार के भी कार्यक्रम हैं. संबंधित क्षेत्र की घटना की कुल कठिनाइयों पर भी खुलकर सारी बातों और मसलों पर बात हुई. इस बात का संतोष है कि हर बजट के दौरान हम चर्चा करते हैं. उसी क्रम में आज चर्चा की गई.’

‘कई योजनाओं के क्रियान्वयन पर बात की गई’

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक के दौरान जनता के मुद्दों पर बात की गई. उन्होंने कहा, ‘जैसे किसान कल्याण की योजना है, उस पर हम राज्य के अंदर कैसे बात करें. इसके अलावा लोकसभा में अगर किसी कारण से हम अपनी सीट हार गए हैं तो उस पर कैसे काम करें. आने वाले समय में हमारी सरकार के अंदर हम जन कल्याणकारी वादों को लेकर आगे बढ़ें. योजनाओं का क्रियान्वयन कैसे करें, इसको लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की.

ये भी पढे़ं: मध्य प्रदेश के लिए खुशखबरी! 746 किमी लंबे कॉरिडोर को नितिन गडकरी की मंजूरी, प्रमुख शहरों को जोड़ा जाएगा

ज़रूर पढ़ें