गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात के बाद बोले- इंडिया और चाइना एक-दूसरे से सीखें

PM Modi Xi Jinping Meeting: दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन से इतर शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुलाकात की. भारत और चीन के बीच शिखर वार्ता हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता दोनों देशों के रिश्तों के लगातार विकास के लिए जरूरी आधार बनी हुई है.
delhi brics 2026 pm modi xi jinping bilateral meeting bharat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

PM Modi Xi Jinping Meeting: दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन से इतर शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुलाकात की. भारत और चीन के बीच शिखर वार्ता हुई. इस बैठक में जिनपिंग ने कहा कि चीन-भारत को ग्रेटर ब्रिक्स सहयोग के तहत विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए. इसके साथ ही अपील है कि भारत-चीन एक-दूसरे से सीखें.

पीएम मोदी ने मीटिंग में क्या कहा?

इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता दोनों देशों के रिश्तों के लगातार विकास के लिए ज़रूरी आधार बनी हुई है. उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि दोनों पक्षों को सीमा से जुड़े मुद्दों पर मौजूदा समझौतों और आपसी समझ का पालन करना चाहिए.

इसके साथ ही उन्होंने दोनों नेताओं ने सीमा विवाद के निष्पक्ष, उचित और आपसी सहमति वाले समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. यह समाधान उनके समग्र द्विपक्षीय संबंधों के राजनीतिक नज़रिए और दोनों देशों के लोगों के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखकर किया जाएगा.

गलवान संघर्ष के बाद पहली बार भारत आए शी

पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान शी जिनपिंग ने कहा कि एक मुश्किल अंतरराष्ट्रीय माहौल में चीन और भारत दुनिया के दो सबसे ज्यादा आबादी वाले देश और ग्लोबल साउथ के अहम सदस्य होने के नाते, बड़ी जिम्मेदारियां निभाते हैं. बता दें कि 2020 में गलवान संघर्ष के बाद पहली बार शी जिनपिंग भारत के दौरे पर आए हैं और ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें पीएम मोदी और जिनपिंग की मुलाकात और होने वाली चर्चा पर टिकी है.

ये भी पढ़ें: ’डॉलर’ की रंगबाजी दूर कर सकता है BRICS? लोकल करेंसी में कारोबार दिलाएगा अमेरिकी दबदबे से छुटकारा

50 मिनट चली मुलाकात

दोनों देशों के नेताओं के बीच लगभग 50 मिनट तक मुलाकात चली. पीएम मोदी और शी जिनपिंग दोनों द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ावा देने पर जोर दिया. इसके साथ ही म्यूचुअल सम्मान, म्यूचुअल संवेदनशीलता और म्यूचुअल हित पर भी बात हुई. भारत-चीन के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और व्यापारिक संतुलन को लेकर भी चर्चा हुई.

ज़रूर पढ़ें