दिल्ली के GTB अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज के ऊपर गिरा पंखा, मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

Delhi GTB Hospital Fan Fall Accident: दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (GTB) में भर्ती मरीज के ऊपर पंखा गिरने से उसकी मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
Delhi GBT Hospital Fan Fall Accident

दिल्ली के जीबीटी अस्पताल में पंखा गिरने से मरीज की मौत

Patient Dies After Accident: दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (GTB) में बड़ा हादसा हो गया है. यहां पर एक भर्ती मरीज के ऊपर पंखा गिर गया. परिजनों का आरोप है कि पंखा गिरने की वजह से मरीज की मौत हुई है. जबकि अस्पताल प्रबंधन पुरानी बीमारी से मौत होना बताया है. फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं.

इस हादसे में अस्पताल में भर्ती मरीज और ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग ऑफिसर दोनों घायल हो गए. जिसमें इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई, जबकि नर्सिंग अधिकारी का इलाज जारी है. परिजनों ने मरीज की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं.

परिजनों का दावा- पंखा गिरने से हुई मौत

अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि मरीज को हाई ब्लड प्रेशर, एस्पिरेशन निमोनिया समेत कई शिकायतें थीं, जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन शनिवार की देर रात अचानक से पंखा गिर गया. जिसमें मरीज और नर्सिंग ऑफिसर दोनों को चोट आई. इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई. वहीं परिजनों का दावा है कि पंखा गिरने के बाद मरीज को सांस लेने में दिक्कत हुई और उसने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड के कपकोट में भयावह भूस्खलन, पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरा, Video

पंखा गिरने से नहीं आई चोटः अस्पताल प्रशासन

फिलहाल, इस हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं अस्पताल प्रबंधन ने बयान जारी करते हुए बताया कि मरीज की मौत पंखे के गिरने से नहीं, बल्कि पुरानी बीमारी से हुई है. अस्पताल प्रशासन ने तो यह भी कहा कि पंखा गिरने से किसी को भी चोट नहीं आई है. हालांकि, मामले की जांच के आदेश दिए हैं. लेकिन इस घटना के बाद मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि यह कोई पहली समस्या नहीं है, बल्कि हमेशा से रखरखाव को अनदेखा किया जा रहा है. जिसकी वजह से ये हादसे हो रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें