लाल किला ब्लास्ट पर UNSC का बड़ा खुलासा, AQIS ने रची थी हमले की साजिश
लाल किला ब्लास्ट मामले में कई खुलासे
Delhi Red Fort Blast: देश की राजधानी दिल्ली में साल 2025 में लाल किले के पास बम ब्लास्ट हुआ था. इस ब्लास्ट में कई लोग मारे गए थे, तो वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. इस हादसे की पहले टीआरएफ ने जिम्मेदारी ली थी. हालांकि बाद वह अपने दावे से पलट गए. अब इस हादसे के करीब एक साल बाद UNSC ने बड़ा खुलासा किया है.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है. इस हमले के पीछे अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन AQIS (Al-Qaida in the Indian Subcontinent) की भूमिका थी.
रिपोर्ट के सामने आने के बाद लाल किला ब्लास्ट मामले में जांच को लेकर एक अहम कड़ी जुड़ गई है. AQIS को अल-कायदा का दक्षिण एशिया केंद्रित संगठन माना जाता है. क्षेत्र में उसकी गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से चिंता का विषय रही हैं.
जांच में सामने आई अहम कड़ी
UNSC की रिपोर्ट में AQIS की गतिविधियों और उसके नेटवर्क का जिक्र किया है. इसके साथ ही लाल किले के पास हुए हमले को संगठन से जोड़ने वाली जानकारी सामने रखी गई है. इससे इस मामले में आतंकी नेटवर्क की संभावित भूमिका को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हुई है.
सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही इस हमले के पीछे आतंकी कनेक्शन की जांच कर रही थीं. अब संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में AQIS का नाम सामने आने से मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा है.
दक्षिण एशिया में AQIS पर नजर
रिपोर्ट में AQIS की दक्षिण एशिया में मौजूदगी और उसकी गतिविधियों को लेकर भी चिंता जताई गई है. सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह के संगठनों के नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखना जरूरी है. क्योंकि, इनका मकसद अलग-अलग देशों में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देना हो सकता है.
ये भी पढ़ें:E20 पर बहस के बीच सांसद का अनोखा प्रयोग! पेट्रोल और शुद्ध इथेनॉल में लगाई आग, क्या बताया?