आपने ही पीठ में छुरा घोंपा था… परिसीमन बिल पर राहुल की अपील, स्टालिन ने बताया उनके लिए कौन पहले
राहुल गांधी और एमके स्टालिन
Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर मचे घमासान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एमके स्टालिन से इस बिल को गिराने की अपील की थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था. अब राहुल के इस पोस्ट पर एमके स्टालिन का जवाब सामने आया है. जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर अपना फैसला पलटने से इनकार कर दिया है. स्टालिन ने एक पुराना फैसला याद दिलाते हुए कहा कि मैं वही भाई हूं जिसकी पीठ में आपने ही छुरा घोंपा था. इस जवाब के बाद तय है कि अब स्टालिन पीछे नहीं हटने वाले हैं.
दरअसल राहुल गांधी ने चेन्नई दौरे से पहले राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए स्टालिन और DMK से परिसीमन संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने की अपील की. इसी पर स्टालिन ने जवाब दिया है. राहुल ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि ‘इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता और मैं थिरु एमके स्टालिन से मिलने चेन्नई जा रहे हैं ताकि उनसे और डीएमके से परिसीमन संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने की अपील की जा सके.’
राहुल को स्टालिन का सीधा जवाब
राहुल की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए स्टालिन ने ‘भाई’ कहकर संबोधित किया. स्टालिन ने X पर लिखा, ‘संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में DMK की ऐतिहासिक भूमिका को पहचानने के लिए मैं अपने भाई राहुल गांधी का दिल से धन्यवाद करता हूं.
My sincere thanks to brother @RahulGandhi for acknowledging the DMK’s historic role in protecting the Constitution and the rights of the States. We have always made every decision keeping the interests of Tamil Nadu and our Tamil people as the foremost consideration. We will not compromise on this path and I’m confident that history will judge us as Kattabommans and not Ettappans.
— M.K.Stalin (@mkstalin) November 29, 2026
आगे कहा कि DMK तमिलनाडु और तमिल लोगों के हितों को ध्यान में रखकर ही हर फैसला लेती आई है. मैं इस रास्ते से कभी समझौता नहीं करूंगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि इतिहास हमें कट्टाबोम्मन के रूप में याद रखेगा, एट्टप्पन के रूप में नहीं.’
स्टालिन का राहुल को खास रिप्लाई
खास बात यह है कि स्टालिन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दो ऐसे किरदारों का जिक्र किया. जिनमें एक की पहचान धोखा देने के तौर पर होती आई है और दूसरे की पहचान वीर के तौर पर की जाती है. स्टालिन ने अपनी पोस्ट मे महान स्वतंत्रता सेनानी राजा वीरपांडिया कट्टाबोम्मन (जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया) और गद्दारी के प्रतीक माने जाने वाले ‘एट्टप्पन’ का जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि ‘हम कट्टाबोम्मन हैं, एट्टप्पन नहीं’
जिसका सीधा मतलब निकाला जा रहा है कि स्टालिन ने राहुल गांधी को तमिलनाडु चुनाव के बाद घटे राजनीतिक घटनाक्रम को याद दिलाया है. किस तरह से कांग्रेस ने डीएमके का साथ छोड़कर टीवीके को समर्थन दिया था.



