9 पसलियां टूटीं, फेफड़ों में गंभीर चोटें, फिर भी NEET का री एग्जाम देने पहुंची छात्रा; धर्मेंद्र प्रधान ने करवाया इंतजाम

14 जून को सृष्टि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई. इस दौरान सृष्टि की 9 पसलियां टूट गईं, जबकि फेफड़ों में भी कई गंभीर चोटें आईं. इसके बाद जिसके लिए बड़ी वैस्कुलर सर्जरी करनी पड़ गई.
Union Minister Dharmendra Pradhan (File Photo)

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान(File Photo)

NEET Re Exam: नीट(NEET) परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद रविवार को देशभर में दोबारा परीक्षा करवाई गई. इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मानवीय चेहरा सामने आया है. कोलकाता में नीट छात्रा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी. इसके बावजूद छात्रा पेपर देना चाहती थी. इसके लिए छात्रा के परिवार वालों ने अधिकारियों समेत धर्मेंद्र प्रधान से अपील की थी. जिसके बाद केंद्रीय मेंत्री ने खुद एनटीए को छात्रा को पेपर दिलवाने के लिए खास इंतजाम करवाने के निर्देश दिए. इसके बाद छात्रा ने डॉक्टर्स की देखरेख में एग्जाम दिया.

9 पसलियां टूटीं, फेफड़ों में गंभीर चोटों के बावजूद परीक्षा देने पहुंची

कोलकाता की रहने वाली सृष्टि दुबे का नीट एग्जाम का सेंटर ढाकुरिया में बिनोदिनी गर्ल्स हाई स्कूल में था. लेकिन इसके पहले ही 14 जून को सृष्टि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई. इस दौरान सृष्टि की 9 पसलियां टूट गईं, जबकि फेफड़ों में भी कई गंभीर चोटें आईं. इसके बाद जिसके लिए बड़ी वैस्कुलर सर्जरी करनी पड़ गई. लेकिन सृष्टि कई महीनों से नीट एग्जाम की तैयारी कर रही थी और पेपर लीक होने के बाद री एग्जाम में हर कीमत पर शामिल होना चाहती थी.

घरवालों की अपील पर केंद्रीय मंत्री तुरंत एक्शन में आए

गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी सृष्टि दुबे के इरादे मजबूत थे. वह परीक्षा देना चाहती थी. इसके बाद घरवालों ने अधिकारियों से मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था करने की गुहार लगाई. जैसे ही ये जानकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पता हुई, उन्होंने फौरन एनटीए को छात्रा की परीक्षा के लिए खास इंतजाम करने के निर्देश दिए. जिसके बाद सृष्टि को परीक्षा सेंटर पर एक फ्लोर पर अलग कमरे में परीक्षा करवाई गई. इस दौरान सभी जरूरी उपकरण उलब्ध करवाए गए. वहीं परीक्षा देने के बाद सृष्टि और उसके घरवालों ने केंद्रीय मंत्र को धन्यवाद दिया.

ये भी पढ़ें: ‘पिछली बार से टफ था पेपर…’, नीट री-एग्‍जाम संपन्‍न, छात्रों ने बताया-कलावा-इयररिंग्स उतरवाए, हिजाब पर भी विवाद

ज़रूर पढ़ें