‘राहुल-खड़गे-प्र‍ियंका ने अब असली चेहरा पहचाना …’, RSS को लेकर द‍िग्‍व‍िजय ने अपनी ही पार्टी को याद द‍िलाईं पुरानी बातें

Digvijaya Singh On RSS: कांग्रेस नेता दिग्विजय स‍िंह ने अपनी के एक फैसले पर खुशी जाहिर की है. उन्‍होंने कहा कि जब वह यही बात उठाते थे तो पार्टी के कुछ नेता उनके बयान को निजी बताते थे. देर से ही सही असली चेहरा तो पहचान लिया. 
कांग्रेस नेताओं के इस फैसले से द‍िग्‍व‍िजय खुश

कांग्रेस नेताओं के इस फैसले से द‍िग्‍व‍िजय खुश

Congress Digvijaya Singh RSS: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इन दिनों  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमलावर हैं. लगभग हर मंच से दोनों ही नेता  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी पर हमलावर हैं, साथ ही साथ कई गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं. इन सब मामले के बीच अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय स‍िंह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्‍होंने कहा कि जब हम आरएसएस पर सवाल उठाते थे तो कांग्रेस के ही कुछ लोग पूरे मामले को निजी बताते थे. आज खुशी हो रही है कि बाकी लोग भी आवाज उठा रहे हैं.

दिग्विजय स‍िंह लंबे समय से आरएसएस को लेकर तीखी बयानबाजी करते आए हैं. चाहे फ‍िर आरएसएस के फंड की बात हो या फिर राम मंदिर चंदा चोरी का मामला हो. हर जगह दिग्विजय स‍िंह ने संघ को घेरने का काम किया. एक बार तो उन्‍होंने यह तक कह दिया था कि आरएसएस सनातन धर्म मूल्य के खिलाफ वाला संगठन है.

दिग्विजय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना दर्द

गुरपीत सिंह सप्‍पल का वीडियो रिपोस्ट करते हुए दिग्विजय स‍िंह ने ल‍िखा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है अब आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का असली चेहरा कांग्रेस को  समझ में आया है. मैं इन संगठनों से 1972 से लड़ रहा हूं. इनकी नर्सरी क्षेत्र का रहने वाला हूं. वहां से चुनाव लड़ा हूं. जीता हूं. कांग्रेस को लड़ाया है जिताया है.

आगे लिखा कि जब भी मैं इनके खिलाफ आवाज़ उठाता था तो मुझे हमारे AICC मीडिया के पूर्व कर्ता धर्ता उसे मेरे निजी विचार कहते थे. एक हमारे कांग्रेस के केंद्रीय गृह मंत्री जी से मैं आरएसएस के कार्यकर्ता जो बॉम्ब ब्लास्ट में अपराधी थे. उनकी शिकायत करने गया तो उन्होंने संघ को राष्ट्रवादी संगठन बताया! मुझे इस बात की अति प्रसन्नता है अब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी ने आरएसएस का असली चेहरा पहचाना है. ये बात लिखते हुए दिग्विजय ने आख‍िर में जय सिया राम भी लिखा.

संघ के खिलाफ ही रहे दिग्व‍िजय

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने साल 2019 में चित्रकूट के जुड़वां गांव में बीजेपी और आरएसएस विश्वविद्यालयों की जांच करने की मांग भी की थी. बहरहाल दिग्व‍िजय ज्यादातर समय संघ के खिलाफ ही खड़े नजर आए हैं. ऐसे में उनकी पार्टी ने जब संघ के खिलाफ मोर्चा खोला है, उन्‍हें कुछ खुशी तो कुछ गम इस बात का है कि जब मैं कहता था, तो काश उस समय मेरी बात को सुना होता.

दिग्व‍िजय ने एक बार की थी संघ की तारीफ

कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने 27 दिसंबर)को एक्स पर पीएम मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी की एक पुरानी फोटो शेयर की थी, जिसमें नरेंद्र मोदी जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर कर उन्होंने RSS की संगठनात्मक शक्ति की तारीफ की थी, जिसे लेकर अब कांग्रेस दो गुटों में बंटती नजर आई थी. इसके बाद कांग्रेस ने दिग्विजय के इस बयान को उनका निजी बयान बताया था.  

ये भी पढ़ें:

ज़रूर पढ़ें