दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, 6.2 मापी गई तीव्रता; घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

शनिवार देर शाम दिल्ली एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके महसूस करते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए.
Representative image.

सांकेतिक तस्वीर.

Delhi Earth Quake: शनिवार देर शाम दिल्ली एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके महसूस करते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है. जबकि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है. हालांकि गनीमत ये रही कि अभी तक भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल की सूचना नहीं है.

भूकंप की गहराई 215 किलोमीटर थी

भूकंप का केंद्र उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में कलाफगान से करीब 81 बताया जा रहा है. जबकि भूकंप की गहराई 215 किलोमीटर थी. जिसके कारण अफगानिस्तान के अलावा भारत, पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान देशों में भी इसके झटके महसूस किए गए.

घर और दफ्तरों के बाहर निकले लोग

भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल की सूचना तो नहीं है, लेकिन झटके महसूस होते ही जम्मू-कश्मीर के लोग घरों और दफ्तरों के बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए. जम्मू-कश्मीर और इसके आसापास का इलाका भूकंप के झटकों के लिए काफी संवेदनशील माना जाता है. जिसके कारण यहां अक्सर कम तीव्रता से लेकर मध्यम तीव्रता के झटके महूसूस किए जाते हैं.

वेनेजुएला में एक लाख लोगों के भूकंप से मरने की आशंका

हाल ही में वेनेजुएला में दो बार आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. यहां अ तक 920 लोगों की पुष्टि हो चुकी है. जबकि 3 हजार से ज्यादा घायल हैं. जबकि 50 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं. आशंका जताई जा रही है कि भूकंप से मरने वालों की संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है. हालत इतनी वीभत्स है कि लोग खुद मलबा हटाकर अपनों को देख रहे हैं.

क्यों आते हैं भूकंप के झटके?

दरअल पृथ्वी के अंदर टेक्नो प्लेटे मौजूद हैं. ये घूमती रहती हैं. इस दौरान कभी कभी ये प्लेटों एक दूसरे से टकराती हैं. या फिर इनके बीच घर्षण होता है. जिसके कारण पृथ्वी की सतह पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. भूंकप की गहराई जितनी ज्यादा होती है, उतना ही व्यापक इसका दायरा होता है और काफी तक क्षेत्रफल में इसके झटके महसूस किए जाते हैं.

ये भी पढे़ं: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर, लूट के लिए मची होड़, घायल पड़ा रहा ड्राइवर, Video

ज़रूर पढ़ें