West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में पहली बार खिलेगा ‘कमल’, ममता की होगी विदाई! एग्जिट पोल ने चौंकाया

West Bengal Exit Poll 2026: चुनावों के नतीजों से पहले विभिन्न सर्वे एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल के अनुमान जारी किए हैं. आइए, जानते हैं कि इन एग्जिट पोल में बंगाल में सरकार बनाने का किस पार्टी का दावा मजबूत नजर आ रहा है.
west bengal exit polls 2026

बंगाल में एग्जिट पोल (फोटो- विस्तार न्यूज)

West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में मतदान समाप्त हो गया है, जिसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 93 फीसदी वोटिंग हुई थी और दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक करीब 90 फीसदी वोटिंग हुई. बंगाल में मतदान समाप्त होने के बाद टीएमसी और भाजपा अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं. इस बीच, चुनावों के नतीजों से पहले विभिन्न सर्वे एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल के अनुमान जारी किए हैं. आइए, जानते हैं कि इन एग्जिट पोल में बंगाल में सरकार बनाने का किस पार्टी का दावा मजबूत नजर आ रहा है.

बंगाल में किसकी सरकार?

Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में बीजेपी की सरकार बन सकती है. अनुमानों के मुताबिक, बंगाल में बीजेपी को 146-161 और टीएमसी को 125-140 के बीच सीटें मिल सकती हैं.

P-MARQ के मुताबिक, बंगाल में टीएमसी की सरकार से विदाई हो सकती है और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो सकती है. अनुमानों के मुताबिक, बीजेपी को बंगाल में 150-175 और टीएमसी को 118-138 के बीच सीटें मिल सकती हैं.

Peoples Pulse, के मुताबिक, बंगाल में टीएमसी वापसी करने में कामयाब हो सकती है और 178-189 के बीच सीटें हासिल कर सकती है. जबकि, बीजेपी को 95-110 के बीच सीटें मिल सकती हैं.

Chanakya Strategies के मुताबिक, बंगाल में बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बना सकती है. बंगाल में बीजेपी को 150-160 जबकि, टीएमसी को 130-140 सीटें मिल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Bengal Phase 2 Voting: बंगाल में दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक करीब 90% वोटिंग, फालता में लाठीचार्ज

असम में फिर से हिमंता सरकार!

Axis My India के मुताबिक, असम में बीजेपी को 88-100 जबकि, कांग्रेस को 24-36 सीटें मिल सकती हैं.
Matrize के मुताबिक, असम में हिमंता सरकार की वापसी हो सकती है और 85-95 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस को 25-32 सीटें मिल सकती हैं.

Peoples Pulse के मुताबिक, असम में बीजेपी की सरकार बन सकती है और उसे 68-72 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस को 22-26 जबकि, अन्य को 11-15 सीटें मिल सकती हैं.

केरल में कांग्रेस की वापसी के आसार

Axis My India के मुताबिक, केरल में वाम दल को झटका लग सकता है और कांग्रेस यहां सरकार बना सकती है. कांग्रेस को केरल में 78-90 सीटें मिल सकती हैं. वहीं वाम गठबंधन को 49-62 सीटें मिल सकती हैं.

Matrize के मुताबिक, केरल में कांग्रेस की सरकार बन सकती है. कांग्रेस को केरल में 75-85 सीटें मिल सकती हैं. वहीं वाम गठबंधन को 60-65 सीटें मिल सकती हैं.

Peoples Pulse के मुताबिक, केरल में कांग्रेस का ‘वनवास’ खत्म हो सकता है और वाम दल की विदाई हो सकती है. कांग्रेस को केरल में 75-85 सीटें मिल सकती हैं. वहीं वाम गठबंधन को 55-65 सीटें मिल सकती हैं

तमिलनाडु में DMK का दबदबा!

Matrize के मुताबिक, तमिलनाडु में डीएमके की सरकार बन सकती है. एग्जिट पोल के मुताबिक, डीएमके को 122-132 सीटें और AIADMK को 87-110 सीटें मिल सकती हैं.

Peoples Pulse के मुताबिक, तमिलनाडु में स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार को कोई खतरा नहीं है. तमिलनाडु में DMK को 125-145 सीटें मिल सकती हैं. वहीं AIADMK को 65-80 सीटें मिल सकती हैं.

पुड्डुचेरी

पुड्डुचेरी में बीजेपी की सरकार बन सकती है. Axis My India के मुताबिक, बीजेपी को 16-20 और कांग्रेस को 6-8 सीटें मिल सकती हैं.

ज़रूर पढ़ें