क्या आप भी खा रहे हैं चोकर वाला बिस्कुट और डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI ने किया इन 3 कंपनियों का भंडाफोड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 17 अक्टूबर 2026 को देश की 3 बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
fssai action on food brands

फाइल फोटो

दूध-नमकीन और मिठाई जैसे कई खाद्य पदार्थों में मिलावट की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. कई बार मिलावट वाली चीजें खाने-पीने से लोग बीमार भी पड़ जाते हैं. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 17 अक्टूबर 2026 को देश की 3 बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों के लिए कानूनी कार्रवाई (अभियोजन) शुरू की है.

FSSAI की तरफ से नोटिस जारी

इनमें डोडला डेरी, प्रियागोल्ड बिस्कुट बनाने वाली कंपनी सूर्या फूड & आग्रो और Ueir औरगेनिक फूडस का नाम शामिल है. इतना ही नहीं इन कंपनियों के अलावा भी कुछ कारोबारियों को FSSAI की तरफ से नोटिस जारी कर नियमों का पालन करने को कहा गया है. FSSAI की टीम जब प्रियागोल्ड बिस्कुट बनाने वाली कंपनी सूर्या फूड & आग्रो के यहां निरीक्षण करने पहुंची तो वहां भारी लापरवाही देखने को मिली.

प्रियागोल्ड की बिस्किट में चोकर

जानकारी के मुताबिक, बिस्कुट बनाने में ऐसा चोकर इस्तेमाल किया जा रहा था, जिस पर पशुओं के चारे के लिए होने की जानकारी दी गई थी. जांच के दौरान फैक्ट्री में सफाई, कीड़ों से बचाव, कच्चे माल को सही तरीके से स्टोर और कर्मचारियों की स्वच्छता से जुड़ी कमियां भी मिलीं. इस पूरे मामले पर कार्रवाई करते हुए FSSAI द्वारा कंपनी का खाद्य लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.

Dodla Dairy के दूध में मिला डिटर्जेंट

उधर जब FSSAI द्वारा Dodla Dairy के फुल क्रीम दूध के सैंपल की जांच की गई तो उसकी गुणवत्ता पर भी कई सवाल उठे. पहली जांच के दौरान दूध में फैट की मात्रा तय मानक से कम मिली. इतना ही नहीं जांच में दूध को सुरक्षित और खाने-पीने के मानकों के अनुसार नहीं पाया गया. सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि जांच रिपोर्ट कहती है कि दूध में डिटर्जेंट या कास्टिक सोडा का इस्तेमाल किया जाता है. कंपनी के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

कानूनी कार्रवाई की मंजूरी

Ueir ऑर्गेनिक फूडस की ऑर्गेनिक पीली किशमिश के नमूने में तय सीमा से अधिक कीट नाशकों के अवशेष मिले. आगे की जांच में भी कुछ रसायनों की मात्रा निर्धारित मानकों से ज्यादा पाई गई. इसके बाद इस मामले में भी कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी गई.

ये भी पढ़ें: Indore में शुरू हुआ अमेरिका-यूरोप वाला स्टाइल, खुद भरना होगा अपनी गाड़ी में पेट्रोल

ज़रूर पढ़ें